{"_id":"65fd7132bb5f79917c0ecda9","slug":"akhilesh-singh-chauhan-rescued-in-meghalaya-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से अखिलेश का हुआ सफल रेस्क्यू, परिजनों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से अखिलेश का हुआ सफल रेस्क्यू, परिजनों ने जताया आभार
Fri, 22 Mar 2024 05:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:55 PM IST
सार
लखनऊ के अखिलेश सिंह चौहान मेघालय में अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराए गये। उनकी पत्नी व बेटे ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर आभार जताया।
विज्ञापन
परिजनों ने सीएम योगी से मिलकर जताया आभार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय में अपहृत लखनऊ निवासी मैकेनिक एवं सुपरवाइजर अखिलेश सिंह चौहान को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। इसके बाद अखिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करके आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अखिलेश के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी अखिलेश सिंह चौहान मेघालय के साउथ गारो हिल्स में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। अपराधियों ने उनका अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और अखिलेश को मुक्त कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा से गठबंधन खत्म होने पर पल्लवी पटेल का बड़ा बयान - एनडीए से ऑफर मिला तो विचार करेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी तो खास...यहां के मुद्दे हैं आम: जानें- क्या है जनता के मन में, आखिर कितनी बदली जिले की तस्वीर, एक रिपोर्ट
सीएम योगी की तत्परता के बाद हरकत में आई मेघालय पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा) जिले के जंगल से अखिलेश को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये दोनों अपहरणकर्ता पुल निर्माण कंपनी से अखिलेश की रिहाई के बदले 50 लाख रुपए वसूलना चाहते थे।