फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: This time we will give more seats to Apna Dal (Kemerawadi)

अखिलेश यादव बोले: इस बार अपना दल(कमेरावादी) को देंगे अधिक सीटें, पिछली बार हो गई थी कंजूसी

Sat, 04 Nov 2023 09:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Nov 2023 09:57 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने यूपी सरकार के ताकतवर उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) को जिस तरह से हराया है उससे स्पष्ट है कि अपना दल की जमीनी तौर पर पकड़ मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
Akhilesh said: This time we will give more seats to Apna Dal (Kemerawadi)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपना दल (कमेरावादी) को विधानसभा चुनाव के मुकाबले बेहतर भागीदारी देने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कमेरावादी को सीटें देने में कुछ कंजूसी हो गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन


अखिलेश अपना दल (कमेरावादी) के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अखिलेश ने कहा कि अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने यूपी सरकार के ताकतवर उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) को जिस तरह से हराया है उससे स्पष्ट है कि अपना दल की जमीनी तौर पर पकड़ मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब पल्लवी पटेल खड़ी होती हैं, तो वह रास्ता देखते हैं कि किधर से निकलें। अखिलेश यादव ने कहा कि आज जिस तरह का काम हो रहा है, अगर यह जारी रहा तो उसमें पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यकों को नौकरी नहीं मिलेगी। अगर इसी तरह से गठबंधन बना रहेगा तो आने वाले समय में परिवर्तन होना तय है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि पीडीए की बढ़ती ताकत को देखते हुए सामाजिक न्याय विरोधी ताकतें भी झुकने को मजबूर हैं। अब वह भी कह रही हैं जातीय जनगणना का विरोध नहीं करेंगे।नेताजी मुलायम सिंह यादव और अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने समाज के गरीब, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को जगाने का काम किया। अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाना है। इस रास्ते पर चलकर ही डॉ. सोने लाल पटेल के सपने को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल को व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी और अपना दल दोनो पार्टी की स्थापना इस व्यवस्था को चला रही विघटनकारी और परंपरागत रूढ़िवादी राजनीति के खिलाफ हुई थी। आज इस लड़ाई में हजारों हजार समर्पित कार्यकर्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed