{"_id":"6505ccfc183d31bb6104c1c3","slug":"akhilesh-said-the-sdm-who-turned-the-complainant-into-a-cock-should-be-suspended-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: फरियादी को मुर्गा बनाने वाले एसडीएम को किया जाए निलंबित, यूपी में जुल्म चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: फरियादी को मुर्गा बनाने वाले एसडीएम को किया जाए निलंबित, यूपी में जुल्म चरम पर
Sun, 17 Sep 2023 09:04 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:04 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि मीरगंज के एसडीएम के रवैये का सरकार स्वतः संज्ञान लेकर निलंबित करे। उन्होंने न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जुल्म और ज्यादती चरम पर है। तानाशाही ऊपर से नीचे आती है और बरेली के मीरगंज में एसडीएम का फरियादी ग्रामीण को मुर्गा बनाना इसी का नतीजा है।
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि मीरगंज के एसडीएम के रवैये का सरकार स्वतः संज्ञान लेकर निलंबित करे। उन्होंने न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने का भी अनुरोध किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले मंगलवार को लखीमपुर खीरी में कर्ज वसूली के नाम पर बैंक अधिकारियों के दुर्व्यवहार और अपमान से आहत किसान की मौत हो गई। कानपुर में भाजपा नेता ने धोखे और अपराधिक षडयंत्र कर किसान बाबू सिंह यादव की जमीन हड़प ली
आलमबाग के पीड़ित परिवार को सरकार दे मुआवजा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के आलमबाग में रेलवे कालोनी में मकान की छत गिरने से हुए हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इस मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।