{"_id":"64fc8b319a724c61070d0401","slug":"akhilesh-said-the-entire-state-was-ruined-under-bjp-rule-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: भाजपा राज में पूरा प्रदेश हुआ बर्बाद, एंबुलेंस में फंसने से हो जाती है मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: भाजपा राज में पूरा प्रदेश हुआ बर्बाद, एंबुलेंस में फंसने से हो जाती है मरीजों की मौत
Sun, 10 Sep 2023 07:46 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 10 Sep 2023 07:46 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश को हर तरह से तबाह और बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश को हर तरह से तबाह और बर्बाद कर दिया है। प्रदेश की सामाजिक संरचना को बिगाड़ने के साथ विकास कार्यों पर भी अवरोध खड़ा कर दिया है। समाजवादी सरकार के समय इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ सुंदरीकरण के जो काम हुए थे, उन्हें भी भाजपा सरकार ने चौपट कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने एक बयान में कहा कि भाजपा ने कई महानगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का जो वादा किया था, वह भी झूठा निकला। महानगरों में ट्रैफिक नियंत्रण के निर्देशों का पालन भी नहीं हो रहा है। हर दिन लगने वाले जाम से शहर की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त होती जा रही है। एम्बुलेंस घंटों जाम के कारण फंसी रहती है, जिससे मरीजों की मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गोमती नदी की सफाई के साथ रिवरफ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, जेपी इंटरनेशनल सेंटर, शिल्पग्राम, किसान बाजार के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तथा मेट्रो रेल सेवा का भी उपहार मिला था। भाजपा इन सभी विकास कार्यों की उपेक्षा करके अपनी बदले की भावना प्रदर्शित कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा का सफाया करने का निश्चय कर लिया है।
विज्ञापन