फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said that the people, farmers, traders, women and youth will bid farewell to the BJP together.

अखिलेश बोले, भाजपा के झूठ को समझ चुकी है जनता, किसान, व्यापारी, महिलाएं व नौजवान मिलकर देंगे भाजपा को विदाई

Mon, 20 Sep 2021 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Sep 2021 09:20 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन उपलब्धियों और विकास को मुख्यमंत्री गिना रहे हैं उसकी हकीकत जनता जानती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात महीनों में 12 हजार से ज्यादा लोगों की सड़क के गड्ढों की वजह से जानें गई हैं।

विज्ञापन
Akhilesh said that the people, farmers, traders, women and youth will bid farewell to the BJP together.
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के साढ़े चार साल के कार्यकाल को जनता समझ चुकी है। भाजपा ने झूठे प्रचार और आंकड़ेबाजी में ही विकास का मायाजाल बुना है। भाजपाइयों को 2022 के लिए जनता बेदखली की नोटिस जारी कर चुकी। किसान, व्यापारी, महिला, नौजवान मिलकर उसे विदाई देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन उपलब्धियों और विकास को मुख्यमंत्री गिना रहे हैं उसकी हकीकत जनता जानती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात महीनों में 12 हजार से ज्यादा लोगों की सड़क के गड्ढों की वजह से जानें गई हैं। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, बरेली, अयोध्या हर जगह टूटी गड्ढ़ायुक्त सड़कें लोगों की जान ले रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों को राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास सपा सरकार ने किया। भाजपा सरकार में इसके निर्माण कार्य में मनमानी हुई, जिसका नतीजा है कि उद्घाटन से पहले ही इसमें दरारें आ गई है। इसी तरह जलभराव से तमाम क्षेत्रों में लोगों और पशुओं का जीवन संकट में पड़ गया है।
विज्ञापन


डा. अभिषेक दुबे शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव बने
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सपा शिक्षक सभा के अध्यक्ष डॉ मान सिंह यादव ने डॉ. अभिषेक दुबे को शिक्षक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बेसिक एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक प्रबंधक मोर्चा का भी समाजवादी शिक्षक सभा में विलय हो गया। शिक्षक प्रबंधक मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों ने सपा की सदस्यता ली। प्रमुख रूप से नरेंद्र सिंह यादव, महेश कुमार सिंह, शिवाकांत, प्रदीप सिंह, मोहित यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव
उत्तर प्रदेश समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव के पद पर नरेंद्र सिंह यादव को नामित किया गया है। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति पर उनको नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनसे पार्टी की विचारधारा व नीतियों और कार्यक्रमों को निष्ठा से लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई। प्रदेश सचिव के पद पर नामित किए जाने पर पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed