फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: Electricity system is being deliberately spoiled in UP, power was cut off during the program of

अखिलेश बोले: यूपी में जानबूझकर खराब की जा रही है बिजली व्यवस्था, ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में ही कटी लाइट

Mon, 21 Jul 2025 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Jul 2025 09:33 PM IST
सार

Electricity in UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे यूपी में जानबूझकर बिजली की व्यवस्था खराब की जा रही है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: Electricity system is being deliberately spoiled in UP, power was cut off during the program of
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में बिजली की स्थिति में सुधार के लिए कोई काम नहीं किया। सरकार ने जानबूझकर बिजली व्यवस्था को खराब होने दिया, ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों पर आरोप लगाकर निजीकरण किया जा सके।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। उत्पादन कम है, मांग ज्यादा है। इस सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में एक भी यूनिट उत्पादन नहीं बढ़ाया। प्रदेश को आज जो बिजली मिल रही है, वो समाजवादी सरकार में लगाए बिजलीघरों के उत्पादन से ही मिल रही है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की भारी कमी है। शहरों में बड़े पैमाने पर अघोषित कटौती हो रही है। छोटे नगरों और गांवों में कटौती बहुत ज्यादा है। मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में ही बिजली कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed