फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: BJP will provoke Samajwadi youth but do not fall into their trap, reservation will be saved on

अखिलेश बोले: समाजवादी युवाओं को भाजपा उकसाएगी लेकिन उनके झासे में न आएं, हम आएंगे तभी बचेगा आरक्षण

Sat, 04 Apr 2026 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Apr 2026 10:34 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा भाजपा उनके कार्यकर्ताओं को उकसाएगी लेकिन उनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है। 

 

विज्ञापन
Akhilesh said: BJP will provoke Samajwadi youth but do not fall into their trap, reservation will be saved on
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं के प्रयास से पीडीए सरकार बनना तय है। जब पीडीए सरकार बनेगी, तभी संविधान और आरक्षण बचेगा। अखिलेश यादव ने शनिवार को युवाओं के नाम जारी अपने संदेश में कहा कि सामाजिक न्याय का राज लाने के भाजपा का कोई भी चुनावी घपला नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा और उनके संगी-साथी समाजवादी युवाओं को उकसाएंगे, प्रतिक्रिया और प्रतिरोध करने को बाध्य करेंगे, लेकिन उनके झांसे में नहीं आना है। अपना आपा, संतुलन और आत्म-नियंत्रण नहीं खोना है। उन्होंने कहा कि हमें सोच-समझकर, शांत होकर चलना है और अपनी युवा ऊर्जा, शक्ति और जोश को सकारात्मक रूप से हर पीड़ित से मिलकर बने पीडीए समाज के लिए लगा देना है। पीडीए के उत्थान के लिए हमें खुद आगे बढ़ना होगा, हमें खुद ही लड़ना होगा और अपना वक्त खुद ही बदलना होगा।
विज्ञापन


सैफई के पास ड्रोन गिरने पर अखिलेश ने उठाए सवाल
सपा अध्यक्ष ने कहा कि युद्ध के वातावरण में इटावा में सैफई के पास नंदपुर गांव में गेहूं के खेत में एक बड़ा ड्रोन गिरा। इससे अफरातफरी मच गई। उन्होंने कहा कि अगर ये किसी सरकारी परीक्षण का हिस्सा है तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर सचेत करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed