फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, BJP is misusing power and putting pressure on Zilla Panchayat members

सत्ता का दुरुपयोग: अखिलेश बोले- पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त से बौखलाई भाजपा, जिला सदस्यों पर डाल रही दबाव

Fri, 18 Jun 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Jun 2021 08:39 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संख्या बल न होने के बावजूद अपने अध्यक्ष बनाने के लिए सरकारी तंत्र के जरिए सदस्यों को धमका रही है।
 

विज्ञापन
Akhilesh said, BJP is misusing power and putting pressure on Zilla Panchayat members
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त खाने के बाद भाजपा बौखलाई हुई है। वह सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और संख्या बल न होने के बावजूद अपने अध्यक्ष बनाने के लिए सरकारी तंत्र के जरिए सदस्यों को धमका रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हापुड़, सिद्धार्थनगर, रामपुर, गोरखपुर, फर्रुखाबाद सहित विभिन्न जिलों में भाजपा ने सपा सदस्यों और उनके परिजनों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को इसकी जानकारी दी है। खजनी के भाजपा विधायक पर गोरखपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पुत्र का अपहरण किए जाने का आरोप लगे हैं। यहां भाजपा विधायक की बहू ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रही हैं। इसी तरह रामपुर सहित अन्य जिलों में महिला जिला पंचायत सदस्यों के पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा के इस उत्पीड़न का हिसाब लिया जाएगा। आगामी चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। मनमानी करने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्नाव में पुलिसकर्मियों के निलंबन को बताया गलत
सपा अध्यक्ष ने उन्नाव में पुलिसकर्मियों के निलंबन को गलत बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार रक्षात्मक उपकरण उपलब्ध न करा पाने की अपनी गलती माने और दोनों पुलिसकर्मियों को बहाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्य
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर शुक्रवार को विभिन्न जिलों से कई लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। मिर्जापुर के धीरेंद्र सिंह को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव और अलीगढ़ के यशवीर सिंह चौधरी व वाराणसी के मोहम्मद रिजवान खान को प्रदेश सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed