फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: BJP is a threat to democracy, if it wins then the 2027 assembly elections will be the last elec

अखिलेश बोले: भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा, अगर वह जीते तो 2027 का विधानसभा चुनाव अंतिम इलेक्शन होगा

Mon, 15 Jun 2026 10:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Jun 2026 10:35 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए घातक है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: BJP is a threat to democracy, if it wins then the 2027 assembly elections will be the last elec
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने पर उतारू है। समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी लोकतंत्र बचाने की है, अन्यथा 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव होगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने में जुटें। वोटर लिस्ट और बूथ पर ध्यान लगाएं। सभी कार्यकर्ताओं का व्यवहार शिष्ट होना चाहिए। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा हर स्तर पर घोटाला कर रही है। भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है, इसलिए भाजपा घबराई हुई है। भाजपा पीडीए के खिलाफ साजिश कर रही है। सरकार जानबूझकर भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करा देती है। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, सलीम इकबाल शेरवानी, राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र यादव, श्याम लाल पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव को साधु-संतों का आशीर्वाद
अखिलेश यादव से सोमवार को हरियाणा के राई, सोनीपत के प्राचीन शिव मंदिर के महंत प्रेमपुरी के नेतृत्व में साधु-संतों ने अखिलेश यादव से भेंट की। उन्होंने अखिलेश यादव को दीर्घ जीवन व चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया। महंत प्रेमपुरी व स्वामी दयानंद गिरि ने भाजपा पर आस्था की राजनीति का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed