{"_id":"61115bf68ebc3e758174103c","slug":"akhilesh-said-bjp-and-rss-had-no-relation-in-the-freedom-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि : अखिलेश बोले, स्वतंत्रता आंदोलन में भाजपा और आरएसएस का नहीं था कोई संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि : अखिलेश बोले, स्वतंत्रता आंदोलन में भाजपा और आरएसएस का नहीं था कोई संबंध
Mon, 09 Aug 2021 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:16 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बदलते परिवेश में संविधान खतरे में पड़ गया है। ऐसे में समाजवादी ताकतों को एकजुट होकर नई क्रांति की शुरुआत करनी होगी। यह क्रांति भाजपा को सत्ता से बेदखल कर समाजवादी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर सोमवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिलों तक हुए कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया। उधर, सोनभद्र में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
प्रदेश मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के नेता जयप्रकाश नारायण, डॉ. राममनोहर लोहिया, अरुणा आसिफ अली आदि ने अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए देश में किसान, मजदूर और युवाओं का राज स्थापित कराया। मगर बदलते परिवेश में संविधान खतरे में पड़ गया है। ऐसे में समाजवादी ताकतों को एकजुट होकर नई क्रांति की शुरुआत करनी होगी। यह क्रांति भाजपा को सत्ता से बेदखल कर समाजवादी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई संबंध नहीं था। लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश के सामने जो समस्याएं व चुनौतियां हैं, उनके समाधान का रास्ता सिर्फ समाजवादी विचारधारा के पास ही है।
विज्ञापन
उधर, सोनभद्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह में जल, जंगल और जमीन का मुद्दा उठा। इसमें तय किया गया कि आदिवासियों के हक के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कानपुर में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की अगुवाई में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इसी तरह अन्य जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए।