फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: After the offering theft, the misdeeds of BJP and RSS leaders will be exposed; the Ayodhya thef

अखिलेश बोले: चढ़ावा चोरी के बाद उजागर होंगे भाजपा, RSS नेताओं के काले कारनामे; कलंक है अयोध्या की चोरी

Wed, 15 Jul 2026 11:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Jul 2026 11:03 PM IST
सार

Ayodhya donation theft: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर दान चोरी प्रकरण में पार्टी की कलई खुल गई है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: After the offering theft, the misdeeds of BJP and RSS leaders will be exposed; the Ayodhya thef
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अक्षमता के कारण विकास योजनाएं भ्रष्टाचार का शिकार हो गई हैं। यादव ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को भाजपा पर लगा काला दाग बताया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं, पर सड़कें धंस रही हैं। हर तरफ लूट, झूठ और चोरी का चक्र अबाध गति से चल रहा है। चढ़ावा-चंदा-दान चोरी खुलने के बाद भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के काले कारनामे उजागर हुए हैं। भाजपा में बदहवासी छा गई है और वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए बचकाने बयान दे रही है।
विज्ञापन


जगन्नाथ यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं
अखिलेश यादव ने 15 जुलाई को श्री जगन्नाथजी की रथयात्रा के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed