{"_id":"64fb1b829cc0f292dd03a305","slug":"akhilesh-s-reaction-on-ghosi-by-election-results-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसी के नतीजों पर अखिलेश की प्रतिक्रिया: यहां जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री हैं, जारी किया पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी के नतीजों पर अखिलेश की प्रतिक्रिया: यहां जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री हैं, जारी किया पोस्टर
Fri, 08 Sep 2023 06:49 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:49 PM IST
सार
घोसी उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने एक पोस्टर जारी करते हुए बीजेपी और उनके सहयोगियों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने इशारों-इशारों में दारा सिंह चौहान और ओपी राजभर पर तीखा हमला किया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घोसी के उपचुनाव में अभी नतीजे तो घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बढ़त इतने ज्यादा मतों की हो गई है कि उनकी जीत अब सुनिश्चित है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस जीत से उत्साहित हैं। उन्होंने एक पोस्टर जारी करते हुए बीजेपी पर हमले किए। उन्होंने इशारों-इशारों में दारा सिंह चौहान और ओपी राजभर पर तीखा हमला किया।
पोस्टर जारी करते हुए अखिलेश ने कहा कि
ये बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का शासन-प्रशासन को करारा जवाब है।
ये कुछ स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में हैं।
ये गिरगिटी प्रत्याशियों को भी संदेश है कि जनता उनके असली रंग पहचान गई है।
ये दल-बदल, घर-बदल की सियासत करने वालों की हार है।
ये भाजपा के घमंड और अहंकार को चकनाचूर करने वाला नतीजा है।
ये उस अच्छी सोच वाले सर्व समाज और पीडीए के साथ आने की जीत है, जो समाज के हर वर्ग को बराबर का हक देकर हर किसी की तरक्की को मकसद बनाकर चलती है।
ये सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मांग करने वाले की हर किसी की जीत है।
यूपी एक बार फिर देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुवा बनेगा।
भारत में इंडिया के जीतने की शुरुआत कर दी है।
ये देश के भविष्य की जीत है।
ये एक ऐसा अनोखा चुनाव है जिसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं।
इंडिया टीम है, पीडीए रणनीति, जीत का हमारा नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ।