फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh's allegation: BJP has destroyed linguistic etiquette in politics, SP has always taken care of words.

अखिलेश का आरोप: भाजपा ने राजनीति में खत्म कर दिया भाषाई शिष्टाचार, सपा ने सदैव शब्दों का ख्याल रखा

Sat, 13 Jun 2026 10:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jun 2026 10:09 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में शब्दों का शिष्टाचार खत्म कर दिया। 

विज्ञापन
Akhilesh's allegation: BJP has destroyed linguistic etiquette in politics, SP has always taken care of words.
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी में मीडिया से कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं की छवि खराब करती है। भाजपा के लोग असंसदीय भाषा बोलते हैं। उन्होंने राजनीतिक शिष्टाचार खत्म कर दिया है। ये खराब भाषा का प्रयोग करते हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा भाषा और शब्दों के चयन का ध्यान रखा है। हमने कभी भी एक सीमा के बाहर जाकर विरोध नहीं किया, लेकिन भाजपा के लोगों ने लोकतंत्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेता न किसी नेता का सम्मान करते हैं और न उसके सम्मान की परवाह करते है। भाजपा के लोगों ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शंकराचार्य का भी अपमान हुआ है। शंकराचार्य भी पीड़ित, दुःखी, अपमानित (पीडीए) हैं। समाजवादी सरकार में पीडीए को बड़े पैमाने पर भागीदारी मिलेगी। संसद में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है। सरकार 2027 में महिला आरक्षण लागू कर दें।

विज्ञापन

अखिलेश ने ईवीएम के जलने पर उठाए सवाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई चार हजार ईवीएम के आग में जल जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह शक का फसाना है, बाकी जनता खुद समझदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed