फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh reaction on his photo on school bags in gujrat

अखिलेश ने मारा मौके पर चौका, अपनी तस्वीर लगे बैग गुजरात में बंटने पर ये बोले

Wed, 14 Jun 2017 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Jun 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
akhilesh reaction on his photo on school bags in gujrat
डेमो प‌िक
मौका कोई भी हो अखिलेश यादव अपने कामों का प्रचार का बहाना ढूंढ़ ही लेते हैं। अब गुजरात में बच्चों को बांटे गए स्कूल बैग पर अपनी तस्वीर की खबर सुर्खियां बनते ही उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया। 
विज्ञापन


अखिलेश ने ट्विटर पर पोस्ट किया,  ‘सवाल ये है कि यूपी के बस्ते गुजरात में कैसे बँट रहे हैं। स्टीकर से तस्वीर तो छिपायी जा रही है,लेकिन समाजवादी काम और रंग फिर भी दिख रहे हैं।’
विज्ञापन


बता दें क‌ि गुजरात के छोटा उदेपुर में इस सप्ताह बांटे गए 12000 स्कूली बैग में अखिलेश यादव की तस्वीर ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। इन स्कूली बैग में स्थानीय पंचायत का लोगो लगा हुआ था लेकिन बच्चों ने इनके स्टीकर उतारे तो इन पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर छपी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल ये वो स्कूली बैग थे, जिन्हें यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार की ओर से बांटे जाने थे। यूपी में समाजवादी पार्टी ने पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों के बीच 1.8 करोड़ बैग बांटने की योजना बनाई थी। 

लेकिन बच्चों में ये बैग बांटने के बीच ही राज्य में विधानसभा चुनाव घोषित हो गए और आदर्श आचारसंहिता लागू हो गई। लिहाजा अखिलेश यादव के फोटो वाले बैग बांटना बंद करना पड़ा। 

अब यही बैग अहमदाबाद से नौ घंटे की दूरी पर स्थित आदिवासी बहुल जिले छोटा उदेपुर में स्थानीय पंचायत के स्टीकर लगा कर स्कूली बच्चों के बीच बांट दिए गए।

स्टीकर फटने से उनमें अखिलेश यादव की छपी तस्वीर दिख गई। उनमें लिखा था, ‘खूब पढ़ो, खूब बढ़ो’। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब भी यूपी में बंट रहे हैं अखिलेश वाले बैग

akhilesh reaction on his photo on school bags in gujrat
डेमो प‌िक
यूपी में अखिलेश यादव की तस्वीर वाले ये बैग अब भी बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इन स्कूली बैग पर किसकी तस्वीर छपी है। 

वह इसे राजनीतिक इगो का सवाल नहीं बनाएंगे। उनकी प्राथमिकता है कि बच्चों को नया सत्र शुरू होते ही ये बैग मिल जाएं। जनता का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस ने इस मामले में चुटकी लेते हुए कहा कि गुजरात में छात्रों को टीचर मुहैया कराने के बजाय सरकार यूपी की एक पूर्व सरकार की रीसाइक्लिड बैग बांट रही है। 

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा सरकार शाला प्रवेशोत्सव का ड्रामा कर रही है। इस मामले से पता चल गया कि राज्य सरकार शिक्षा को लेकर कितनी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed