फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh raises questions: BJP should ask its Sanghi allies why they did not sing Vande Mataram earlier, also

अखिलेश: भाजपा अपने संघी साथियों से पूछे कि उन्होंने पहले क्यों नहीं गाया वंदेमातरम, शंकराचार्य पर उठाए सवाल

Sun, 15 Feb 2026 09:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Feb 2026 09:54 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग जेन-जी से घबराए हुए हैं। उन्होंने शंकराचार्य के मुद्दे को फिर से उठाया।
 

विज्ञापन
Akhilesh raises questions: BJP should ask its Sanghi allies why they did not sing Vande Mataram earlier, also
सपा प्रमुख अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली की हवा खराब है। जबकि, सच्चाई यह है कि दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह हवा खराब है। साथ ही दोनों लोगों की भी हवा खराब है। उन्होंने कहा कि आज शंकराचार्य को अपमानित किया जा रहा है। शंकराचार्य शंका से परे होते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग जेन-जी से घबराए हुए हैं। एक जेन-जी बता रहा था कि सीएम का मतलब करप्ट माउथ होता है। सीएम की भाषा ऐसी है, जब मुंह खोला तो बुरा बोला। सभी ने सुना कि विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री ने नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय को अपमानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस राज्य में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का बजट एक लाख करोड़ रुपये है, उस राज्य के सीएम की भाषा सोचने वाली बात है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बिष्ट खिलाड़ी तो हैं, लेकिन वह खेल नहीं खेल पा रहे हैं। कई ओवरलोडेड ट्रक तो एक ही नंबर के ही चल रहे हैं। यूपी में गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है। आखिर यह गांजा कहां जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आजादी के आंदोलन में कभी वंदेमातरम गाया

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के जो लोग वंदे मातरम को लेकर सवाल पूछते हैं, वह अपने गैर पंजीकृत संघी साथियों से भी पूछ लें कि क्या उन्होंने कभी आजादी के आंदोलन में वंदेमातरम गाया था। केंद्र सरकार ने देश के किसानों के साथ धोखा किया है। अमेरिका को 500 अरब डॉलर का बाजार दे दिया।

मतदाता सूची में घपले के कारण टाला जा रहा पंचायत चुनाव

Akhilesh raises questions: BJP should ask its Sanghi allies why they did not sing Vande Mataram earlier, also
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मतदाता सूची में घोटाला कर रही है। इसलिए पंचायत चुनाव टाला जा रहा है। भाजपा फार्म-7 के जरिये मतदाता सूची में हेराफेरी करना चाहती है। अखिलेश ने फिर दोहराया कि जातीय जनगणना हो, उसके बाद सबको उनका वाजिब हक मिले। राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने काशी में विरासत को संरक्षित करने का काम किया था। भाजपा सरकार उनके नाम और विरासत को मिटा रही है।

सड़क हादसों में 50 फीसदी मौतें यूपी में
एक सवाल के जवाब में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कैंपस में छात्रों की एकजुटता खत्म करने के अपने मकसद में कामयाब हो गई। स्थिति यह है कि सड़कों में गड्ढों के कारण हुई मौतों में 50 फीसदी से ज्यादा यूपी में हुई हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने एप्सटीन फाइल पर किसी तरह की चर्चा करने से इन्कार किया। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के यूपी आने के सवाल पर कहा कि यहां की जनता पीडीए की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने हाईकोर्ट से सोलर प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में एफआईआर रद्द होने पर कहा कि दर्ज कराने वाले उद्योगपति पर अब कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कहा कि बांदा जेल से अपराधी भागा नहीं, बल्कि उसे भगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed