फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh questions Champat Rai clarification on alleged Ram Temple Trust scam

UP: राम मंदिर ट्रस्ट में कथित घोटाले को लेकर अखिलेश ने चंपत राय के स्पष्टीकरण पर उठाए सवाल, कहा- देरी संदिग्ध

Mon, 08 Jun 2026 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:34 AM IST
सार

अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि लगता है ये इनके लिए हर हफ्ते की साधारण बात है। इतनी अधिक साधारण है कि ये इसे अब उल्लेखनीय भी नहीं मानते। 

विज्ञापन
Akhilesh questions Champat Rai clarification on alleged Ram Temple Trust scam
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से करोड़ों रुपये गायब होने के कथित मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि लगता है ये इनके लिए हर हफ्ते की साधारण बात है। इतनी अधिक साधारण है कि यह इसे अब उल्लेखनीय भी नहीं मानते हैं। 

विज्ञापन


चेहरे के भाव और देह की भाषा हताशा और निराशा से भरी है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए और आंकड़ों के मिलान के लिए सीसीटीवी के साक्ष्य का सहारा लिया जाए। जैसे ही सारे ट्रस्टी एक साथ बैठेंगे तो सच तत्काल बाहर आ जाएगा क्योंकि उनमें हर कोई एक जैसा नहीं है। इस हेराफेरी की शंका के केंद्र में जब कोई एक व्यक्ति विशेष है ही नहीं तो फिर किसी एक के स्पष्टीकरण का क्या महत्व है।
विज्ञापन


ये भी स्पष्ट किया जाए कि 40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे और स्पष्टीकरण के नाम पर एक मिनट बोलना भी भारी क्यों पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की चुप्पी की तरह ये सफाई भी संदिग्ध है। ऐसा लग रहा है जैसे स्पष्टीकरण के नाम पर शाब्दिक औपचारिकता निभाई जा रही है। अखिलेश लिखते हैं कि संपूर्ण विश्व का सनातन समाज इस बेहद कमजोर स्पष्टीकरण से और भी अधिक संशकित और आहत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed