फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh prepares plan to solve power crisis

'मेगा प्लान' से दूर होगा यूपी का बिजली संकट

Sun, 27 Jul 2014 02:57 AM IST
शोभित श्रीवस्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवस्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Jul 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh prepares plan to solve power crisis

मानसून के राहत देते ही भले प्रदेश के लोगों ने बिजली संकट पर बखेड़ा खड़ा करना बंद कर दिया हो, पर मुख्यमंत्री ने इस संकट को मिटाने का मेगा प्लान तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने शनिवार को 1825.39 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में बनने वाले 26 बिजली उपकेंद्रों को हरी झंडी दे दी है।

इससे 15 जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही वर्ष 2016 में 6420 एमवीए की क्षमता और बढ़ जाएगी।

इस योजना में 400 केवी के दो उपकेंद्र, 220 केवी के आठ उपकेंद्र, 132 केवी के 16 उपकेंद्र बनाये जाएंगे।

इन जिलों में बनेंगे उपकेंद्र

Akhilesh prepares plan to solve power crisis

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने बताया कि ये उपकेंद्र लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, संभल, बाराबंकी, हाथरस, अमेठी, गोंडा, बहराइच, बिजनौर, जेपी नगर, बागपत, एटा में स्थापित होंगे।
उपकेंद्रों की स्थापना से इन जिलों में बिजली आपूर्ति और अच्छी हो जाएगी।

मुख्य सचिव शनिवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के लिए मिली क्लीयरेंस

Akhilesh prepares plan to solve power crisis

मुख्य सचिव ने बताया कि एटा जिले में 2,660 मेगावाट की जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना अब राज्य विद्युत उत्पादन निगम को स्थानान्तरित करने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है।

इस परियोजना के लिए अधिकतर क्लीयरेन्स मिल गई है। परियोजना के लिए आवश्यक 350 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा भी मिल गया है।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल, उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक कामरान रिजवी सहित आदि अफसर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed