{"_id":"5d3350b5030272dd82fb3857fbcaf70c","slug":"akhilesh-makes-serious-allegation-on-maya","type":"story","status":"publish","title_hn":"'माया ने घर पर लगाए कैमरे, तो मैंने भैंसें बांध दी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'माया ने घर पर लगाए कैमरे, तो मैंने भैंसें बांध दी'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Feb 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानासभा में मायावती की करतूतों का पर्दाफाश करते हुए एक राज की बात कह डाली।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में उनके घर की निगरानी के लिए सीएम आवास के पिछले हिस्से में कैमरे लगवाए गए थे।
जब हमें इसकी जानकारी हुई तो घर के पिछले हिस्से गाय-भैंसे बंधवा दी ताकि कैमरे में सिर्फ यही दिखाई दें। यही नहीं मुख्यमंत्री आवास में बहुत से कैमरे लगवाए गए थे, जिनमें से कई कैमरे अब हटवा दिए।
उन्होंने कहा कि उन्हें यह नहीं देखना है कि सड़क पर कौन चल रहा है और क्या कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मायावती शासनकाल में मुख्यमंत्री आवास के पीछे भी कैमरे लगवाए गए थे ताकि हमारे घर की निगरानी हो सके।
हमें इसकी जानकारी हुई तो घर के पिछले हिस्से में गाय भैंसे बंधवा दी थी ताकि कैमरों में यही दिखाई दें।
देर हो सकती है, पर वादाखिलाफी नहीं
समाजवादी कभी वादाखिलाफी नहीं करते, देर भले ही हो सकती है। सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और घोषणा पत्र में वादों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब में कही।
मुख्यमंत्री अखिलेश ने लगभग एक घंटे के भाषण में स्वास्थ्य, शिक्षा, अवस्थापना अन्य क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बसपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
लोग नाराज, हमारी नीयत साफ
मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हो सकता है कि दंगों को लेकर उनसे कुछ लोग नाराज हों लेकिन उनकी नीयत साफ है। पीड़ितों को उनके घर भेजने के लिए लोग सुझाव दें। सरकार उस पर अमल करने को तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक आयोग का जल्दी गठन किया जाएगा। प्रदेश आंकड़ों में नहीं बल्कि हकीकत में आगे बढ़े इसलिए कई जनोपयोगी योजनाएं शुरू की गई हैं।
समाजवादी पेंशन योजना से 40 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। कौशल विकास मिशन में 30 लाख युवाओं ने पंजीयन करवाया है। इससे पहले बसपा की रजनी तिवारी ने महिलाओं की योजनाओं पर अपेक्षित ध्यान न दिए जाने का मामला उठाया।