राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भूकंप प्रभावित लोगों को पूरी मुस्तैदी से राहत व मदद पहुंचाने तथा जन-धन के नुकसान का आकलन तेजी से करने को कहा है।
उन्होंने आगाह किया है कि राहत व बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उधर, शासन ने आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए राहत आयुक्त कार्यालय में चार पीसीएस अधिकारियों की तैनाती की है।
इनमें प्रतीक्षारत अनिल कुमार मिश्र, उप निदेशक मंडी राहुल सिंह, सक्षम प्राधिकारी गेल लखनऊ अमर पाल सिंह व राजधानी के एसडीएम महेंद्र कुमार मिश्र शामिल हैं।
अफसरों ने संभाले रखा मोर्चा
राहत आयुक्त कार्यालय इस समय बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के साथ-साथ भूकंप से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम करा रहा है।
ये सभी अधिकारी राहत आयुक्त लीना जौहरी के निर्देशन में काम करेंगे।
मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा व राहत आयुक्त जौहरी राहत कार्यों को लेकर पूरे दिन मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों से संपर्क बनाए रहे।