फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh inaugurates gomti river front in lucknow

यूपी के सीएम अखिलेश ने किया ‘देश के सबसे बड़े रिवर फ्रंट’ का लोकार्पण

Wed, 16 Nov 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
akhilesh inaugurates gomti river front in lucknow
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
पिछले करीब तीन साल से गोमती पर बैराज से अंबेडकर पार्क स्थित बंधे तक जारी रिवर फ्रंट का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम अख‌िलेश ने कहा, मैं समझता हूं क‌ि देश में इतना बड़ा र‌िवर फ्रंट कहीं नहीं है। उन्होंने कहा क‌ि लखनऊ के लोगों को र‌िवर फ्रंट के नाम पर बहुत खूबसूरत जगह म‌िलने जा रही है।
विज्ञापन


रिवर फ्रंट डवलपमेंट कार्यों के तहत गोमती के दोनों किनारों पर 15 मीटर गहरी डायफ्रॉम वॉल बनाकर उन्हें पक्का किया गया है। वहीं बंधे और नदी के बीच मौजूद जमीन पर सामुदायिक उपयोग के लिए विभिन्न काम करवाए गए हैं। इनमें साइकिल ट्रैक, जॉगिंग व वॉकिंग पाथ, बच्चों के खेलने के लिए स्थान, एम्फिथियेटर, पार्किँग आदि बनाए गए हैं। साथ ही बड़े स्तर पर ग्रीन जोन विकसित किए गए हैं। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग से इन कार्यों के प्रभारी रूप सिंह यादव ने बताया कि अगले महीने से नदी के इस हिस्से में जल परिवहन शुरू किया जाएगा। वहीं मनोरंजन के लिए म्यूजिकल फाउंटेन, योग स्थल, समारोह स्थल, आदि भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी बोट‌िंग

akhilesh inaugurates gomti river front in lucknow
गोमती र‌िवर फ्रंट - फोटो : amar ujala
1. डॉक बनाया : नदी के अंबेडकर पार्क के हिस्से में एक डॉक बनाया गया है, जहां से जल्द बोटिंग शुरू की जाएगी। यह सीएम के कार्यक्रम स्थल से दूसरे किनारे पर है, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि सीएम इसका रिबन काटने दूसरे किनारे पर जाएंगे।

2. पुलों को किया रंगीन : पुलों को सुंदर बनाने के लिए लाल पुल, गोमती बैराज, लोहिया पुल पर आरजीबी लाइटें लगाई गई हैं तो गांधी सेतु पर रंगीन लाइटों से सजे फाउंटेन लगाए गए हैं।

जो काम अभी अधूरे
मुख्यमंत्री रिवर फ्रंट के जिस हिस्से का उदघाटन कर रहे हैं, उसके कई काम अधूरे ही हैं। इनमें एक ओर साइकिल, वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक पूरे नहीं बने हैं। लोटस वैली, ग्रीन बैल्ट आदि भी पूरे नहीं किए जा सके हैं। छतरियां तैयार कर दी गई हैं, लेकिन कई हिस्सों में ग्रिल लगनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed