फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh implements modi idea in uttar pradesh

अखिलेश ने उड़ाया मोदी का प्लान

Mon, 16 Jun 2014 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jun 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
akhilesh implements modi idea in uttar pradesh

अखिलेश और मोदी के बीच विकास की दौड़ जारी है। इस बीच, मोदी के एक प्लान को यूपी में सीएम अखिलेश यादव ने हूबहू लागू भी कर दिया है।

विज्ञापन


सीएम ने राज्य सरकार की सभी योजनाओं में शपथ पत्र यानी एफिडेविट जमा करने की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए और कॉलेज व यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए भी अब युवाओं को कोई एफिडेविट नहीं देना पड़ेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक प्रेस नोट में दी गई है।

अखिलेश को सताई लोगों की फिक्र

akhilesh implements modi idea in uttar pradesh

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की समस्त योजनाओं के संबंध में लागू शपथ पत्र की व्यवस्‍था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है।

सीएम ने सरकारी प्रक्रियाओं के सरलीकरण और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जिन योजनओं एवं ‌सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने और शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश पाने के लिए लाभार्थी द्वारा शपथ पत्र देने की व्यवस्‍था लागू थी, मुख्यमंत्री ने उसे तत्काल प्रभाव से खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

शपथ पत्र की जगह अब आवेदक को सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्र पेश करना होगा। मुख्यमंत्री ने माना कि इस फैसले से लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही तो था मोदी का प्लान

akhilesh implements modi idea in uttar pradesh

गौरतलब है कि ‌पिछले दिनों विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कागजात अटेस्ट कराने की प्रक्रिया को खत्म करने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा ‌था कि यह व्यवस्‍था सामंतवादी लगती है और लोगों को खुद अपने कागजात सत्यापित करके जमा करने का अधिकार मिलना चाहिए।

केंद्र सरकार जल्द ही ‌इस नियम को पूरे देश में लागू करेगी और प्रमाण-पत्रों व अन्य कागजातों को गजटेड अधिकारियों से अटेस्ट कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिवों को कहा था कि इस व्यवस्‍था को खत्म कर सेल्फ अटेस्ट को बढ़ावा दिया जाए।

विज्ञापन

नियम की वजह से होता था फर्जीवाड़ा

akhilesh implements modi idea in uttar pradesh

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि ऐसे नियमों से लोगों को कचहरी से लेकर गजटेड अफसरों के कितने चक्कर लगाने पड़ते हैं।

खुलेआम बाजारों में ऐसी मोहरें भी बिकती हैं, जिन्हें युवा अपने दस्तावेजों पर लगाकर जमा कर देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसकी जांच भी नहीं होती।

ऐसे में मोदी ने कहा था कि जनता को इस सामंती नियम से बचाया जाना चाहिए, ताकि सरकार के कामकाज में भेदभाव न हो सके।

ये नियम भी गुजरात मॉडल का

akhilesh implements modi idea in uttar pradesh

जानकारी के मुताबिक, गजटेड अधिकारी से कागजातों को सत्यापित कराने का नियम उन 10 नियमों में शामिल हैं, जिन्हें सामंती नियमों की श्रेणी में रखा गया है।

गौरतलब है कि यह निर्देश गुजरात मॉडल का ही हिस्सा है। इस नियम को खत्म करने से सबसे ज्यादा फायदा छात्रों को होगा।

प्रधानमंत्री ने क‌थित तौर पर सचिवों व विभाग प्रमुखों से कहा था कि लोग अपने असली कागजात लाते हैं तो सेल्फ-अटेस्टेड कागजात को पर्याप्त माना जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा था कि इससे लोगों का समय और पैसा बचेगा। उन्हें अतिरिक्त मेहनत और शोषण भी नहीं करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed