{"_id":"12f3779be94cf2cae6ff20475d2642ed","slug":"akhilesh-gives-free-laptop-only-to-up-board-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सिर्फ यूपी बोर्ड वालों को देंगे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सिर्फ यूपी बोर्ड वालों को देंगे लैपटॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Dec 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पास मेधावियों को मुफ्त लैपटॉप देगी। इसके लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इसे बांटा जाएगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी के लिए रखने जा रहा है। हर साल कितने-कितने मेधावियों को यह सम्मान दिया जाएगा इसे मुख्यमंत्री तय करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद इंटर पास सभी बोर्ड के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना शुरू की थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया। इसको लेकर राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
इसलिए सरकार चाहती है कि यूपी बोर्ड से पास होने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को हर साल मुफ्त लैपटॉप दिया जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके आधार पर प्रस्ताव तैयार किया है।
इसके मुताबिक यह लैपटॉप केवल यूपी बोर्ड से परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ही दिया जाएगा। मुफ्त लैपटॉप लेने के लिए नए सिरे से टेंडर दिए जाएंगे। लैपटॉप की आपूर्ति जिला स्तर पर होगी और वहीं पर इसे बांटा जाएगा। हर जिले से कितने मेधावियों को दिया जाएगा इसकी गणना मुख्यमंत्री से अनुमति मिलने के बाद की जाएगी।