{"_id":"b696c48f6ff544931f051cc8700ee6c6","slug":"akhilesh-cabnet-changes-rules-for-azam-s-dream-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के लिए अखिलेश ने बदल दिए नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के लिए अखिलेश ने बदल दिए नियम
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बने आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना अली जौहर विश्वविद्यालय और इसके आसपास के गांवों में 50.36 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
यह काम रामपुर में चल रहे सीवरेज योजना जोन-5 में मिलने वाली सरकारी रकम से कराया जाएगा।
राज्य सरकार ने आजम को खुश करने के लिए नियमों को ही आसान कर दिया है, क्योंकि जिस मद से यह काम कराया जाएगा उसका पैसा केवल शहरी क्षेत्रों पर ही खर्च हो सकता है। यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
नगर विकास विभाग केवल शहरी क्षेत्रों की अवस्थापना सुविधाओं के लिए काम कराता है। रामपुर में सीवरेज योजना जोन-5 का काम चल रहा है।
इससेसटा ही मौलाना अली जौहर विश्वविद्यालय है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज की कोई योजना नहीं चल रही है।
नगर विकास मंत्री मो. आजम खां चाहते थे कि विश्वविद्यालय और इसके आसपास शौकतनगर, बेनजीरपुर व पार्सियापुर में सीवर लाइन बिछा दी जाए।
इससे देखते हुए ही कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है। इससे 16,156 लोग लाभान्वित होंगे।
यह निर्णय इस शर्त के साथ किया गया है कि इसे अपवादस्वरूप माना जाएगा और इसे भविष्य में दृष्टांत के रूप में नहीं लिया जाएगा।