फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh asks central for power

गिड़गिड़ाए अखिलेश, सिर्फ दो साल के लिए बिजली दे दो

Mon, 02 Jun 2014 12:23 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jun 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
akhilesh asks central for power

बिजली संकट पर घिरी सपा सरकार किस कदर दबाव में हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता  है कि अब वह केंद्र से बिजली के लिए मिन्नतें कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजली किल्लत का ठीकरा पूर्व की प्रदेश सरकार पर फोड़ते हुए भरोसा दिलाया कि वर्ष 2016 तक गांवों को 18 घंटे और शहरों को 22 से 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन


कहा कि मोदी सरकार वर्ष 2016 तक बिजली उधार दे दे तो उसका कर्ज मय ब्याज सपा सरकार चुका देगी। इतना ही नहीं, केंद्र को हम उससे अधिक बिजली देने के लिए तैयार हैं। अखिलेश एक कार्यक्रम के सिलसिले में मुगलसराय के चंदौली आये हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश कर रहे सपा की तारीफ

akhilesh asks central for power

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में जनता के हित के लिए इतने कम समय में जितना काम सपा सरकार ने कर दिया, उतना अब तक किसी सरकार ने नहीं किया।

सीएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित कर सपा सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा दिया है। कहा कि चंदौली में जल्द मेडिकल कालेज की स्थापना की जाएगी।

इससे यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लोकसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को चंद दिनों में ही महसूस हो चुका है कि उसने गलत जनप्रतिनिधि का चुनाव कर लिया है।

युवा वर्ग का विश्वास सपा पर बढ़ा है और आने वाले समय में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर सपा अपना फर्ज निभाएगी।

बसपा सरकार के कारण बिजली की कमी

akhilesh asks central for power

जहां प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट के लिए भाजपा, सपा सरकार को घेर रही है वहीं मुख्यमंत्री ने बिजली की किल्लत के लिए पूर्ववर्ती बसपा सरकार को दोषी ठहराया।

अखिलेश ने कहा कि आज अगर प्रदेश बिजली की समस्या से जूझ रहा है कि तो इसके लिए जिम्मेदार बसपा सरकार है। उन्होंने दोहराया कि सपा जो भी वादे करती है, उसे पूरा करती है।

बिजली संकट के लिए अखिलेश ने मोदी को पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने राज्य के कोटे की बिजली देने की गुजारिश की है, वहीं बिजली उत्पादन के ‌लिए कोयले की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed