{"_id":"609bfa3c8ebc3ea7057cac48","slug":"akhilesh-asked-how-will-the-government-vaccinate-the-people-living-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने पूछा, गांव में रहने वाले लोगों को कैसे टीका लगाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने पूछा, गांव में रहने वाले लोगों को कैसे टीका लगाएगी सरकार
Wed, 12 May 2021 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 May 2021 09:24 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आंकड़ों की हेराफेरी करके डब्ल्यूएचओ से योगी मॉडल को वाहवाही का तमगा मिल रहा है। सरकार यह बताए कि यूपी के गरीब, ग्रामीण, मजदूर और गाँवों की आबादी कैसे टीकाकरण का लाभ ले पाएगी।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आंकड़ों की हेराफेरी करके डब्ल्यूएचओ से योगी मॉडल को वाहवाही का तमगा मिल रहा है। सरकार यह बताए कि यूपी के गरीब, ग्रामीण, मजदूर और गाँवों की आबादी कैसे टीकाकरण का लाभ ले पाएगी।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को इधर उधर की बात करने की बजाए बताएं कि गरीबों को कब तक वैक्सीन लग जाएगी? ऑक्सीजन, इंजेक्शन और दवाओं के जमाखोरों तथा कालाबाजारियों पर कब लगाम लगेगी? भाजपा सरकार ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन पर ही टीकाकरण की सुविधा दी है। यूपी के गरीब, ग्रामीण, मजदूर और गांव की आबादी कैसे टीकाकरण का लाभ ले पाएंगे।
विज्ञापन
सरकार यह भी बताए कि सबको सभी सेंटर पर मुफ्त टीका क्यों नहीं उपलब्ध है? सच तो यह है कि जैसे भाजपा सरकार कोरोना की दूसरी लहर के प्रति लापरवाह रही वैसे ही वह वैक्सीनेशन अभियान को हल्के में ले रही है। वह आनलाइन के बहाने प्रदेश की बड़ी आबादी को सुरक्षाचक्र से वंचित रखना चाहती है। वैक्सीनेशन का लाभ सबको मिले इसकी फूललप्रुफ व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन