फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh announces for new pensoin facility

अखिलेश जल्द शुरू करेंगे समाजवादी पेंशन योजना

Tue, 28 Jan 2014 08:33 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
akhilesh announces for new pensoin facility

रानी लक्ष्मीबाई, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन के साथ ही इस फेहरिस्त में एक और नई पेंशन योजना जुड़ने को है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा के बाद समाज कल्याण विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


जल्द ही वित्त विभाग से मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट मंजूरी के लिए रखा जाएगा।इस पेंशन योजना के लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे लोग पात्र होंगे।

इस पैमाने पर देखा जाए तो 1.6 करोड़ लोग सूबे में बीपीएल कार्ड धारक हैं। जाहिर है कि सरकार चुनावी मौसम में पेंशन का तोहफा देकर इन्हें साधने की तैयारी में है।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ताधारी पार्टियां अपने हिसाब से योजनाएं शुरू और बंद करती रहती हैं। माया सरकार ने अक्तूबर 2010 में महामाया आर्थिक मदद योजना शुरू की थी।

इस योजना का लाभ पाने के लिए बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई थी। इस योजना में गरीबी की रेखा के नीचे वालों को प्रतिमाह 400 रुपये की मदद देने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माया सरकार ने वित्तीय वर्ष 2010-12 के लिए 1225 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया, लेकिन सत्ता बदलने के बाद अखिलेश सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया। इसके स्थान पर रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना शुरू कर की गई।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी में ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ रैली में समाजवादी पेंशन योजना शुरू करने का ऐलान किया। माया सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए महामाया आर्थिक मदद योजना शुरू की थी।

माया सरकार द्वारा बंद की गई लोकतंत्र सेनानी मानदेय योजना पहले ही शुरू की जा चुकी है। इस योजना में 3000 रुपये हर महीने लोकतंत्र सेनानियों को दिया जा रहा है।

पेंशन और पात्रता
वृद्धावस्था पेंशन : इस पेंशन योजना में 60 साल से अधिक की आयु वालों को पात्र माना गया है। इसमें 60 से 80 वर्ष तक की उम्र वालों को 300 रुपये और 80 साल से ऊपर वालों को 500 रुपये महीने देने की व्यवस्था है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 2002 की बीपीएल सूची में शामिल होने वालों को पात्र माना गया है। शहरी क्षेत्रों में बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को इसके लिए पात्र माना गया है।

विधवा पेंशन
ऐसी निराश्रित महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो गई हो व वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 19,884 व शहरी क्षेत्र में 25,546 रुपये हो को पात्र माना गया है। योजना में प्रतिमाह 300 रुपये देने की व्यवस्था है। अधिकतम 59 वर्ष है।

रानी लक्ष्मीबाई पेंशनः प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना की शुरू की गई। यह योजना महामाया आर्थिक मदद योजना के स्थान पर शुरू की गई।


इस योजना में 400 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है, लेकिन इसे पाने के लिए जरूरी है कि अन्य किसी योजना का लाभ न मिल रहा हो। इसके लिए बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को पात्र माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed