फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh announce 1 crore price money for sindhu, sakshi and deepa

सिंधू, साक्षी व दीपा को एक-एक करोड़ रुपये देगी यूपी सरकार

Tue, 30 Aug 2016 12:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
akhilesh announce 1 crore price money for sindhu, sakshi and deepa
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अन्‍य - फोटो : amar ujala
खेल दिवस पर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए यूपी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। ओलंपिक्स में भारत का नाम रोशन करने वाली सिंधू, साक्षी और दीपा को यूपी सरकार एक-एक करोड़ रुपये देगी।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में पीवी संधू ने सिल्वर, रेसलर साक्षी मलिक ने ब्रांज लाकर देश का नाम रोशन किया वहीं जिमनास्ट दीपा करमारकर का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा।

सीएम अखिलेश ने खेल दिवस पर आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में कहा, बाहर के खिलाड़ियों के मुकाबले अगर देखा जाए तो हमारे देश और प्रदेश के खिला़ड़ियों को अभी बहुत कुछ मिलना बाकी है।
विज्ञापन


हमारी कोशिश होगी जहां सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है वहीं खिलाड़ियों को सबसे जरूरी बेहतर खान-पान मिल सके ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खड़े हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार 2014-15, 2015-16 के हर खिलाड़ी को 3.11 लाख, कांस्य प्रतिमा और प्रशस्त‌ि पत्र दिए वहीं ओलम्पिक गेम्स 2016 में यूपी के हर प्रतिभागी को 10 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यूपी के खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये का सम्मान

akhilesh announce 1 crore price money for sindhu, sakshi and deepa

मुख्यमंत्री ने रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले यूपी के 10 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा 9 पुरुष खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और 11 महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किया। प्रत्येक खिलाड़ी को 3.11 लाख रुपये का चेक और कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इससे पहले इन दोनों पुरस्कारों के तहत मात्र 50-50 हजार रुपये ही दिए जाते थे।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। कई काम प्रस्तावित हैं। प्रदेश सरकार ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम में पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है।

इसके तहत चार खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नियुक्त करने का आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रामकरण आर्य, मुख्य सचिव दीपक सिंघल और प्रमुख सचिव अनीता भटनागर जैन ने खेल के क्षेत्र में शुरू की गई योजनाओं पर प्रकाश डाला।

पुलिस में खेल कोटा के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती

akhilesh announce 1 crore price money for sindhu, sakshi and deepa

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार ने कई फैसले किए हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस में खेल कोटे के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू कर दी जाए। पुलिस भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि विभाग में खेल कोटा के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तत्काल शुरू करा दी जाए।

रियो ओलंपिक में हिस्सेदारी के लिए सम्मानित
जीतू राई (लखनऊ), सुधा सिंह (रायबरेली), संदीप तोमर (बागपत), मेराज अहमद खां (बुलंदशहर), मनु अत्री, सीमा पुनिया व वंदना कटारिया (मेरठ), अंकित शर्मा (आगरा), दानिश मुज्तबा (इलाहाबाद) और प्रीति दूबे (गोरखपुर)।

 

इन्हें दिया गया ये सम्मान

akhilesh announce 1 crore price money for sindhu, sakshi and deepa

लक्ष्मण पुरस्कार (2014-15)
मऊ के सचिन कुमार भारद्वाज- हैंडबॉल, मेरठ के मनु अत्री-बैडमिंटन व इलाहाबाद के आदित्य सिंह राणा-जिम्नास्टिक, वेटरन वर्ग में लखनऊ के विजय सिंह चौहान-एथलेटिक्स, वाराणसी के मोहम्मद शाहिद- हॉकी (मरणोपरांत)।

लक्ष्मण पुरस्कार (2015-16)
गोरखपुर के कमलेश कुमार शुक्ला- सॉफ्ट टेनिस, मेरठ के अनुभव प्रताप सिंह-शूटिंग, गाजियाबाद के सुरेश कुमार रैना-क्रिकेट, वेटरन वर्ग में लखनऊ के सुजीत कुमार श्रीवास्तव-हॉकी।

रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार (2014-15)
वाराणसी की पूनम यादव-भारोत्तोलन, मेरठ की सीमा पुनिया-एथलेटिक्स, लखनऊ की सिमरन भारती-सॉफ्ट टेनिस, बागपत की अंशु तोमर-कुश्ती व इलाहाबाद की ऋतुषा आर्या-हॉकी। वेटरन वर्ग में गोरखपुर की प्रेम माया-हॉकी।

इन्हें भी किया गया सम्मानित

akhilesh announce 1 crore price money for sindhu, sakshi and deepa

रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार (2015-16)
मेरठ की प्रियंका सिंह-कुश्ती, इलाहाबाद की योगिता कुमारी-सॉफ्ट टेनिस व सृष्टि अग्रवाल- हैंडबॉल, आगरा की दीप्ति शर्मा-क्रिकेट। वेटरन वर्ग में इलाहाबाद की पुष्पा श्रीवास्तव-हॉकी।

शाहिद की पत्नी, सुरेश रैना व दीप्ति शर्मा के भाई ने लिया पुरस्कार
कार्यक्रम में हॉकी के मशहूर खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की पत्नी ने मुख्यमंत्री से पुरस्कार ग्रहण किया। शाहिद का पिछले दिनों निधन हो गया था। क्रिकेटर सुरेश रैना और महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के भी कार्यक्रम में न आ पाने की वजह से उनके भाइयों ने पुरस्कार ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed