फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh alleges conspiracy: BJP wants to give farmers' farming to multinational companies

अखिलेश ने लगाया षड्यंत्र का आरोप : किसानों की खेती बहुराष्ट्रीय कंपनियों को देना चाहती है भाजपा 

Fri, 27 Aug 2021 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Aug 2021 12:37 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिए झूठ बोलने के साथ छल-कपट कर रही है। भाजपा को पता चल गया है कि जनता उसे हटाने जा रही है। ऐसे में वह मतदाताओं को भ्रमित करने में जुटी है।

विज्ञापन
Akhilesh alleges conspiracy: BJP wants to give farmers' farming to multinational companies
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का एजेंडा समाज से विषमता मिटाना नहीं बल्कि अमीरी व गरीबी के फासले को बढ़ाना है। किसानों की खेती को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में बंधक बनाना और युवाओं के भविष्य अंधेरे में ले जाना है। ग्रामीण उद्योगों को मिटाकर बड़े औद्योगिक घरानों को बढ़ावा देना है। तभी वह तरह-तरह के षड्यंत्र रच रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिए झूठ बोलने के साथ छल-कपट कर रही है। भाजपा को पता चल गया है कि जनता उसे हटाने जा रही है। ऐसे में वह मतदाताओं को भ्रमित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि सपा लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। जनता को लोकतंत्र बचाने के लिए पूरी सतर्कता और समझदारी से काम लेना होगा। यही सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है।
विज्ञापन

 
ध्यानचंद जयंती पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम
सपा 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जयंती पर पूरे प्रदेश में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम करेगी। इसके जरिये खिलाड़ियों की आवाज उठाएगी। भाजपा सरकार द्वारा स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा खोज की खामियां, उनकी चयन प्रक्रिया में अपारदर्शिता व पक्षपात, स्पोर्ट्स एकेडमियों की सीमित संख्या व अनुपलब्धता, आर्थिक पारितोषिक, वेतन की अनियमितताओं, पेंशन की समस्या आदि का मुद्दा पार्टी उठाएगी। सपा अध्यक्ष ने अपील की है कि प्रदेश के सभी खेलों से जुड़े स्थानीय, मंडलीय, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी-अपनी समस्याओं एवं मांगों के लिए खिलाड़ी घेरा बनाकर चर्चा करें। झांसी में मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में समाजवादी स्पोर्ट्स विंग के प्रभारी हसनउद्दीन सिद्दीकी भी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed