फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh accuses BJP government of treating farmers inhumanly

अखिलेश ने लगाया आरोप : किसानों से अमानवीय व्यवहार कर रही भाजपा सरकार

Thu, 12 Aug 2021 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Aug 2021 08:44 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक देख भाजपा प्रदेश में किसान सम्मेलन करने जा रही है। पर, किसान अब उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में किसान एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh accuses BJP government of treating farmers inhumanly
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। इसलिए किसानों को हक के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। इसके बाद भी भाजपा को खेत-खलिहान की सुध नहीं है। किसान अपनी उपज की मूल्य के लिए संघर्ष कर रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य सिर्फ  घोषणाओं तक सीमित रह गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि चुनाव नजदीक देख भाजपा प्रदेश में किसान सम्मेलन करने जा रही है। पर, किसान अब उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में किसान एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है। इससे किसान अपनी जमीन का मालिकाना हक खो देगा। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में किसानों के लिए मंडियों की स्थापना की गई, जिसे भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने किया युवाओं का सम्मान
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को सम्मानित किया। इसमें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता हेमंत यादव, रजत गुप्ता, डॉ. रंजना त्रिपाठी, रोहित कश्यप, अजीत कुशवाहा, अभिषेक सिंह, हरिकीरत सिंह, विनय पांडा, असद साजिद, राम सिंह वर्मा, विकेश सिंह सोनू शामिल थे। इस दौरान गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव, प्रदीप सिसौदिया और हेमंत यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सितंबर में करेगी व्यापारी सम्मेलन
सपा व्यापार सभा की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि 30 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकारिणी की समीक्षा की जाए। सितंबर माह में सभी मंडल में व्यापारी सम्मेलन होगा। बैठक की अध्यक्षता विधायक संजय गर्ग ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed