{"_id":"66ec1164ae6ddb2e5102badd","slug":"akash-anand-may-canpaign-in-bypoll-election-in-up-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akash Anand: तैयार हो रही आकाश आनंद की यूपी वापसी की राह, उपचुनाव में प्रचार के लिए हो रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akash Anand: तैयार हो रही आकाश आनंद की यूपी वापसी की राह, उपचुनाव में प्रचार के लिए हो रही मांग
Thu, 19 Sep 2024 05:47 PM IST
ishwar ashish
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:47 PM IST
सार
उपचुनाव में नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की सभाओं की मांग हो रही है। हरियाणा में बसपा के चुनावी प्रचार का कलेवर उन्होंने बदल दिया।
विज्ञापन
बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार के लिए डिमांड हो रही है। पार्टी कार्यकर्ता हरियाणा चुनाव में आकाश के तेवर और प्रचार के उनके अंदाज को देखकर उत्साहित हैं और उन्हें यूपी के उपचुनावों में प्रचार की कमान सौंपने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो बसपा विधानसभा में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए उपचुनाव में पूरा दम लगा रही है। पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं, जिनका उपचुनाव की तारीख की घोषणा के बाद औपचारिक रूप से एलान कर दिया जाएगा। पार्टी में मायावती के बाद दूसरे नंबर के नेता बनते जा रहे आकाश आनंद को हरियाणा चुनाव की कमान सौंपना सही फैसला साबित हो रहा है। वहां उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन को सफलतापूर्वक अमली जामा पहनाया और अपने प्रचार से सुर्खियों में भी बने हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वन नेशन-वन इलेक्शन: दो साल में यूपी में होंगे दो विधानसभा चुनाव, 2029 में होगा मध्यावधि मतदान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश का तंज, बोले- मेरी और योगी जी की तस्वीर सामने रखकर देख लो पता चल जाएगा मठाधीश कौन है
चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने पहली बार रथ भी तैयार कराया है। इससे उनकी यूपी में उपचुनाव से पहले वापसी हो सकती है। बता दें, लोकसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर के पद से हटा दिया था। चुनाव नतीजे आने के बाद उनकी पार्टी में वापसी तो हुई, लेकिन यूपी और उत्तराखंड की जिम्मेदारी नहीं दी गई। लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती के बाद आकाश आनंद की जनसभाओं की सबसे ज्यादा मांग रही। हालांकि, सीतापुर में एक भड़काऊ भाषण देने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था जिसके बाद मायावती ने नाराजगी जताते हुए उनसे सारी जिम्मेदारी वापस ले ली थी।