फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AK Sharma said smart meters installed on priority on feeders where 50 percent electricity theft occurs

UP: 'इन क्षेत्रों में तत्काल लगाएं स्मार्ट मीटर...', ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश- विजिलेंस भी करे कार्रवाई

Sat, 20 Sep 2025 09:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 09:24 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि 50 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी वाले फीडर पर प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाएं। ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों पर विजिलेंस भी कार्रवाई करे। आगे पढे़ं और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
AK Sharma said smart meters installed on priority on feeders where 50 percent electricity theft occurs
समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि 50 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी वाले फीडरों को चिह्नित करें। वहां प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाएं। विजिलेंस की कार्रवाई भी की जाए। पुराने संविदाकर्मियों को हटाकर नए को तैनात किया जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने निर्देशित कि त्योहारों में अंधेरा या बिजली कटौती किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी। टीमें अपनी मर्जी से कहीं भी छापेमारी न करें। हिदायत दी कि जहां विद्युत चोरी अधिक है, वहां कार्रवाई अवश्य की जाए। लेकिन, कार्रवाई करते समय पारदर्शिता और जवाबदेही का पालन किया जाए। गरीब एवं छोटे उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी परेशान न किया जाए। 

विज्ञापन

मरम्मत एवं ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही ससमय की जाए

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाई लास एरिया में भी ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं। जहां पर 90 प्रतिशत उपभोक्ता विद्युत बिल नहीं दे रहे हैं, वहां पर भी मरम्मत एवं ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित की जाए। ताकि बिल देने वाले 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed