{"_id":"647e273fa63b4bf7a0041a88","slug":"ak-sharma-gave-strict-instructions-get-the-drains-completely-cleaned-before-june-15-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने दिए सख्त निर्देश, 15 जून से पहले करा लें नालों की पूरी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने दिए सख्त निर्देश, 15 जून से पहले करा लें नालों की पूरी सफाई
Mon, 05 Jun 2023 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:49 PM IST
सार
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इकाना स्टेडियम के पास हुई घटना को देखते हुए अधिकारियों को शहरों में विज्ञापन के लिए लगाए गए जर्जर खंभो को तत्काल बदलने के भी निर्देश दिए हैं ।
विज्ञापन
एके शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सभी निकाय अधिकारियों को हर हाल में 15 जून से पहले नाले, नालियों पर जल निकासी के रास्तों की शत-प्रतिशत सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह हिदायत भी दी है कि यदि बारिश के दौरान जल निकासी में रुकावट पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा मंत्री ने राजधानी में इकाना स्टेडियम के पास हुई घटना को देखते हुए अधिकारियों को शहरों में विज्ञापन के लिए लगाए गए जर्जर खंभो को तत्काल बदलने के भी निर्देश दिए हैं ।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सोमवार को यहां अपने आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी निकाय अधिकारियों के साथ बारिश के दौरान जलनिकासी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर जरूरत के मुताबिक पंप लगाने का इंतजाम रखें । उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए हैं । नाले सफाई में हो रह देरी पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि अभी तक 50 प्रतिशत भी नालों की सफाई न होना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। कहीं-कहीं पर तो 20 से 30 प्रतिशत तक ही सफाई हो पाई है । उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए नाले-नालियों की शत-प्रतिशत सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मंत्री ने अधिकारियों को एजेंसियों के साथ बैठक करके नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कार्यों के आधार पर ही उनका मूल्यांकन किया जायेगा । उन्होंने लखनऊ के नगर आयुक्त से फैजुल्लागंज नाले के निर्माण के संबंध में जानकारी ली । इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि पर्याप्त टेण्डर न आने की वजह से निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। नगर विकास मंत्री ने जल निगम के प्रबंध निदेशक पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों का 15 जून से पहले मरम्मत कराने को कहा है । बैठक में सचिव नगर विकास रंजन कुमार, प्रबंध निदेशक जल निगम अनिल कुमार ढींगरा, निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन