फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajeet murder case

अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अपराधी को प्रश्रय देने के ही साक्ष्य मिले

Tue, 15 Feb 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
ajeet murder case
लखनऊ। विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर मऊ के गोहना के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोपों में स्थानीय पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ इस घटना में संलिप्तता के चलते कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट, फरारी की घोषणा का आदेश लिया था और 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं विवेचना एसटीएफ को स्थानांतरित होने के बाद पूर्व सांसद के खिलाफ सूचना न देने और अपराधी को प्रश्रय देने के ही साक्ष्य मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पत्रावली के अनुसार, इस मामले की विवेचना के बाद एसटीएफ के विवेचक ने कोर्ट में आरोपी प्रदीप कुमार सिंह और सुनील राठी के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी जबकि पूर्व में इस मामले में ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू, अखण्ड प्रताप सिंह, तेज प्रताप सिंह उर्फ प्रिंस, अब्दुल रेहान, मनीष उर्फ बन्धन, शिवेंद्र उर्फ अंकुर सिंह, संदीप उर्फ बाबा, राजेश उर्फ वीरू और राजेश तोमर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी की ओर से निष्पक्ष विवेचना की मांग वाली अर्जी जब कोर्ट में दी गई तो एसटीएफ के विवेचक अंजनी कुमार तिवारी ने रिपोर्ट देकर बताया कि इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता ध्रुव सिंह और अखण्ड प्रताप सिंह है जबकि धनंजय सिंह के खिलाफ केवल अपराधी को प्रश्रय देने और जानकारी होने के बावजूद सूचना न देने के साक्ष्य ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय सिंह की ओर से पूर्व में सीजेएम की कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दी गई है जिसमें एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। इस मामले में सुनवाई के लिए सीजेएम ने 19 फरवरी की तारीख तय की है जबकि पूर्व सांसद की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी भी सत्र न्यायालय में दी गई है जिसमें सोमवार को वादी मोहर सिंह ने अपनी आपत्ति दाखिल की है। इस मामले में सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed