फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajeet murder case

अजीत हत्याकांड : वारदात को अंजाम देने के एक दिन बाद आरोपियों ने छोड़ा शहर

Thu, 25 Mar 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
ajeet murder case
लखनऊ। पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में शूटरों को आजमगढ़ से लखनऊ लाने वाले बंधन ने रिमांड के दूसरे दिन कई और राज उगले। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट में रुके थे। दूसरे दिन पुलिस की सक्रियता और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के जरिए पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद शाम को शहर छोड़ा गया।
विज्ञापन

विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी की रात को मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजीत के सहयोग मोहर सिंह ने कुंटू सिंह, अखंड सिंह और गिरधारी सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर गिरधारी को 14 फरवरी को कस्टडी से भागने के दौरान मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं शूटर अंकुर सिंह उर्फ शिवेंद्र, संदीप सिंह बाबा, मुस्तफा उर्फ बंटी, राजेश तोमर पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं रवि यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शूटरों की मदद करने वाले बंधन सिंह की 20 घंटे की रिमांड ली थी। दूसरे दिन बुधवार को उससे पांच घंटे की पूछताछ की गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह केमुताबिक बंधन सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी शूटरों को लेकर वह रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट पहुंचा था। वहीं से संदीप सिंह बाबा अंबेडकरनगर के निकल गया। इसके बाद अन्य शूटर भी अलग-अलग हो गये। उसके साथ प्रिंस सिंह व शूटर शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर ही प्लूमेरिया अपार्टमेंट में रात को रूका था। दूसरे दिन पुलिस की हरकतों पर तीनों अपने स्तर से नजर बनाए रखे थे। जैसे ही दोनों को पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को लाल रंग की डस्टर कार दिखी है। इसके बाद पहले तो कार को ठिकाने लगाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच उनको पता चल गया कि पुलिस को कार के बारे में जानकारी मिल गई है। शाम करीब पांच बजे के करीब बंधन व अंकुर वहां से निकल गये। वहीं प्रिंस अभी निकल पाता उसके पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अपार्टमेंट से कार भी बरामद कर ली। लखनऊ से निकलने के बाद बंधन व अंकुर आजमगढ़ गये। वहां से मुंबई के लिए निकल गये। फिर बंधन ने आजमगढ़ जेल में पुराने मामले में समर्पण कर दिया। तो अंकुर ने लखनऊ में 5 मार्च को समर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तफा की रिमांड मिली, पूछताछ आज
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक अजीत सिंह हत्याकांड के शूटर मुस्तफा उर्फ बंटी को पुलिस ने सोमवार को पॉलीटेक् िनक चौराहे से गिरफ्तार किया था। उसके रिमांड के लिए मंगलवार को अर्जी डाली गई थी। जिस पर सीजेएम सुशील कुमारी ने सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को 10 घंटे की रिमांड मंजूर कर दी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक मुस्तफा से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसे जिला जेल में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed