{"_id":"68b9ba95d9e5299e0f01c082","slug":"airport-tower-will-be-removed-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1369753-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट के आसपास लगे मोबाइल टावर चिन्हित, हटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट के आसपास लगे मोबाइल टावर चिन्हित, हटाए जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एयरपोर्ट के पास मौजूद भवनों पर लगे मोबाइल टावर विमानों के लिए खतरा बने हैं। कई टावर चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए मोबाइल कंपनियों को पत्र लिखे जाएंगे।
दरअसल बृहस्पतिवार को सरोजनीनगर तहसील प्रशासन के साथ एयरपोर्ट एक्शन ग्रुप ने पहला निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन के सदस्यों ने तहसील प्रशासन का ध्यान जलभराव पर भी दिलाया। जहां पानी से आकर्षित होकर पक्षी आते हैं और विमानों के लिए खतरा बन सकते हैं। नायब तहसीलदार आस्था पाण्डेय ने एयरपोर्ट प्रबंधन से पानी पंप से निकालने को कहा है। नगर निगम की टीम स्थायी निवारण करेगी। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर एयरपोर्ट एक्शन ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में एयरपोर्ट प्रबंधन के अलावा प्रशासन,नगर निगम, पुलिस, वन विभाग आदि विभाग शामिल हैं। एक्शन ग्रुप का कार्य एयरपोर्ट की सेफ्टी और विमानों का बेहतर संचालन है। इसी क्रम मेंएयरपोर्ट के 10 किमी दायरे में लेजर लाइट पर प्रतिबंध है। इसे एयरपोर्ट एक्शन ग्रुप इसे सख्ती से लागू करवाएगा। अवैध रूप से संचालित मांस-मछली की दुकानों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन