{"_id":"273f126975c6843d51af572f4947c550","slug":"airport-ready-to-give-land-for-metro-yard","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट देगा मेट्रो यार्ड के लिए 15 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट देगा मेट्रो यार्ड के लिए 15 एकड़ जमीन
ऋषि मिश्र/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 29 Jan 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनी नगर में यार्ड बनाने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) को 15 एकड़ भूमि देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव एलएमआरसी की ओर से करीब 25 दिन पहले अथारिटी को भेजा गया था।
एलएमआरसी मेट्रो का डिपो 32वीं वाहिनी पीएसी की भूमि पर बना रहा है। इसके अतिरिक्त यार्ड के लिए भी इसी क्षेत्र में जमीन की आवश्यकता थी। जिसके लिए अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के नजदीक की भूमि को उपयुक्त माना गया।
विज्ञापन
इसके बाद एलएमआरसी की ओर से प्रस्ताव एयरपोर्ट अथारिटी को भेजा गया। जिसे अथारिटी ने मंजूर कर लिया है।
एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस प्रस्ताव के मंजूर हो जाने से परियोजना को काफी मदद मिलेगी। इस भूमि के लिए भुगतान की पॉलिसी अभी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
फरवरी में शिलान्यास को लेकर आश्वस्त
एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल फरवरी में ही मेट्रो रेल परियोजना के शिलान्यास को लेकर आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि परियोजना में सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।
टर्न-की का फैसला बस होने को ही है। ऐसे में उम्मीद है कि फरवरी में परियोजना का शिलान्यास हो जाएगा। राजीव अग्रवाल ने बताया कि, डीएमआरसी से एलएमआरसी लगातार संपर्क में है।
टेक्नोफिजीबिलिटी कराने के लिए मिलने वाला धन अब कॉरपोरेशन को अब दिया जाएगा। जिसके बाद अन्य वैकल्पिक रूटों की स्टडी भी कॉरपोरेशन करेगा।