फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   airport link project compleated

विवाद में फंसे एयरपोर्ट लिंक फ्लाई ओवर प्रोजेक्ट का काम पूरा

Tue, 02 Aug 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
airport link project compleated
विवाद में फंसे एयरपोर्ट फ्लाईओवर लिंक प्रोजेक्ट का काम पूरा
विज्ञापन

लखनऊ। चार महीने बाद दिसंबर में शहीद पथ से एयरपोर्ट आना जाना आसान हो जाएगा। करीब डेढ़ साल तक जमीन विवाद में अटके रहे एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा हो गया है। अब सिर्फ पुल से एयरपोर्ट तक जाने वाली 800 मीटर सड़क का काम होना है। यह काम एयरपोर्ट का संचालन कर रही अडाणी ग्रुप की कंपनी को करना है और उसने बारिश के बाद काम शुरू करके उसे दिसंबर से पहले पूरा करने का वादा किया है।
एयरपोर्ट आने जाने वाले जो लोग शहीद पथ का उपयोग करते हैं, वह बिना जाम में फंसे सीधे एयरपोर्ट पहुंचे सकेंगे। अगस्त 2018 में यह प्रोजेक्ट बना और 2019 में काम शुरू हुआ। करीब 120 करोड़ रुपये लागत वाले इस एलीवेटेड फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का काम ढाई साल में पूरा किया जाना था। काम शुरू होने के बाद यह प्रोजेक्ट करीब डेढ़ साल जमीन विवाद में फंसा रहा। पुल पर स्ट्रीट लाइट के पोल भी लग गए हैं, मगर अभी सड़क नहीं बनाई गई है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि यातायात तभी चल पाएगा जब एयरपोर्ट वाले अपने हिस्से की सड़क बनाएंगे।
विज्ञापन

तालाब, श्मशान की जगह पर बनाया गया मेट्रो की तरह स्पैन
जिस जमीन के विवाद के कारण पुल का निर्माण फंस गया था, वहां पर श्मशान और तालाब की जमीन भी आ रही थी। तालाब में पुल का पिलर नहीं खड़ा किया जा सकता था। इस कारण वहां पर मेट्रो की तरह स्पैन डालकर पुल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक बन जाएगी सड़क
एयरपोर्ट का संचालन करनी वाले अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता का कहना है कि पुल का प्रोजेक्ट तबका है जब एयरपोर्ट का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी करती थी। अब सेतु निगम ने उनसे पत्राचार किया है। अभी बारिश है ऐसे में अभी सड़क नहीं बनाई जा सकती। बारिश बंद होने के बाद सड़क बनाई जाएगी और दिसंबर से पहले काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed