फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   airport drone attack

Lucknow News: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमलों से निपटने के लिए वायुसेना ने सीआईएसएफ को दिया प्रशिक्षण

Sat, 04 Apr 2026 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
airport drone attack

विज्ञापन

हवाई खतरों के खिलाफ जवानों की क्षमता और आपसी तालमेल होगा


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट को ड्रोन हमलों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को वायुसेना ने सीआईएसएफ जवानों को प्रशिक्षण दिया। वायुसेना अधिकारियों ने हमले के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया और लाइव डेमो भी दिया।


एयरपोर्ट पर वायुसेना और सीआईएसएफ ने विशेष ‘ड्रोन जागरूकता एवं रेस्पॉन्स’ सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए ‘सब-कन्वेंशनल’ हवाई खतरों के खिलाफ जवानों की क्षमता और आपसी तालमेल को मजबूत बनाना रहा। मेमौरा वायुसेना स्टेशन से आए फ्लाइंग ऑफिसर आरए वैद्य ने सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों को ड्रोन के संचालन, उसके उपयोगों, हमले की स्थिति में बचाव और 'एंटी-ड्रोन' तकनीकों के बारे में जानकारी दी। सत्र के दौरान अत्याधुनिक काउंटर-ड्रोन सिस्टम पर चर्चा हुई, जो वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में किसी भी संदिग्ध ड्रोन को हवा में ही नाकाम करने में सक्षम हैं। सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट अनूप कुमार ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से जवानों की तकनीकी समझ बढ़ती है। साथ ही संकट की स्थिति में एजेंसियों के बीच समन्वय भी सुनिश्चित होता है। लखनऊ एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। इस अवसर पर प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन उड़ाने का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। छोटे ड्रोन सुरक्षा घेरे में सेंध लगा सकते हैं,यह बताया गया। तकनीक के जरिए उन्हें कैसे ट्रैक और न्यूट्रलाइज किया जा सकता है, यह भी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed