{"_id":"b2b9b48011a0a56cd25ef39a8bcb7496","slug":"airport-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, सवार थे 150 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, सवार थे 150 यात्री
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 12 Jan 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय एयर वैक्यूम के रिलीज न होने पर गो एयर का एक विमान कुछ पल के लिए संकट में फंस गया और 150 यात्रियों की जान मुसीबत में पड़ गई।
विज्ञापन
पायलट ने खतरे को भांपते हुए तत्काल विमान को रनवे से ही ऊपर उड़ा लिया और कुछ देर तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी को दूर कर दोबारा उसकी लैंडिंग कराई जा सकी।
विज्ञापन
विमान करीब 15 मिनट तक हवा में रहा। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर गो एयर का विमान जी-8 -395 मुंबई से 150 यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंचा।
विज्ञापन
यहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर लैंडिंग के समय विमान का पिछला पहिया जैसे ही जमीन पर आया, पायलट को जोरदार झटका लगा।
पायलट ने जब अगला पहिया रनवे पर उतारा तो विमान जम्प करने लगा। दो बार लगातार जम्प करने पर पायलट ने देखा तो सिस्टम में एयर वैक्यूम की मात्रा पूरी दिखाई दे रही थी।
जबकि पहियों के बीच शॉकर में एयर वैक्यूम न होने से विमान लगातार रनवे पर झटके ले रहा था। पायलट को यह समझते देर न लगी कि एयर वैक्यूम नहीं है।
एयर वैक्यूम न होने के कारण विमान का पहिया फट सकता था और एक बड़ा हादसा हो सकता था। पायलट ने पहले तो विमान की गति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन विमान रनवे पर लगातार झटके ले रहा था।
सूझबूझ का परिचय देते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्र्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। एटीसी की मंजूरी मिलते ही पायलट विमान को लेकर दोबारा हवा में उड़ गया।
करीब 15 मिनट बाद जब विमान के एयर वैक्यूम को दोबारा रिलीज किया गया तब जाकर पायलट ने विमान की लैंडिंग की। इस विमान से आए यात्रियों ने सही सलामत रनवे पर उतरने के बाद राहत की सांस ली।