{"_id":"61a3e618f591c929c8484a5d","slug":"air-pollution-increased-in-talkatora-lucknow-news-lko6065388132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालकटोरा में सांस लेना मुशि्कल हुआ, एक्यूआई 410","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालकटोरा में सांस लेना मुशि्कल हुआ, एक्यूआई 410
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के बीच तालकटोरा इलाके की हवा खतरनाक हो गई है। रविवार को यहां एक्यूआई 400 के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।
ठंड बढ़ने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी इलाके की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंची है। इससे तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के इलाके ऐशबाग व राजाजीपुरम की आबादी प्रभावित हुई है।
सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, तालकटोरा में एक्यूआई के बढ़ने का प्रमुख कारण पीएम 2.5 का बढ़ना है। यह धूल और धुएं के कणों की हवा में बढ़ी मौजूदगी से ही संभव है।
रविवार को यहां अधिकतम एक्यूआई 410 रहा। वहीं, पीएम-2.5 का स्तर भी राष्ट्रीय मानक से सात गुना से अधिक तक बना हुआ है।
इसके अलावा लालबाग और अलीगंज में भी एक्यूआई बढ़ा है। यहां हवा बहुत खराब की श्रेणी में रिकॉर्ड हुई है। गोमतीनगर में हवा की सेहत में सुधार हुआ है। इससे एक्यूआई का औसत स्तर 151 मिला। इसने राजधानी का भी औसत सुधारने का काम किया है। शनिवार को जहां एक्यूआई 317 था। वहीं रविवार को यह थोड़ा सा कम होकर 296 रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
इस तरह बदला एक्यूआई
नवंबर औसत एक्यूआई
25 260, खराब
26 285, खराब
27 317, बहुत खराब
28 296, खराब
प्रमुख इलाकों में हवा बिगड़ी
लोकेशन एक्यूआई
तालकटोरा 410, खतरनाक
अलीगंज 343, बहुत खराब
लालबाग 328, बहुत खराब
गोमतीनगर 151, सुधरी हुई
कुकरैल 202, खराब
बीबीएयू 297, खराब