फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air of lucknow is more polluted, AQI reached 318

लखनऊ में फिर बिगड़ी हवा की सेहत, यहां देखें- कितना रहा एक्यूआई

Mon, 02 Nov 2020 05:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Nov 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
air of lucknow is more polluted, AQI reached 318
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में हवा की सेहत फिर बिगड़ गई है। पिछले तीन दिनों तक 300 के नीचे रहा औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को फिर से बढ़कर 318 पर पहुंच गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक गत 28 अक्तूबर को 326 एक्यूआई था। इसके बाद 29 अक्तूबर से यह 300 के नीचे चला गया। 
विज्ञापन


यूपीपीसीबी के मुताबिक रिस्पॉन्स ग्रेडेड एक्शन प्लान पर काम शुरू होने से इसमें कमी आई। लेकिन रविवार को एक्यूआई फिर 300 के ऊपर चले से एक्शन प्लान पर ही सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, ऐसा पानी का छिड़काव वापस मानक के मुताबिक न होने से भी हो सकता है। वहीं यूपीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में शनिवार रात से बदलाव हुआ है। फॉग भी इस बीच बढ़ा है। इससे एक्यूआई का स्तर बढ़ा मिल रहा है।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ा एक्यूआई

  तारीख         एक्यूआई
1 नवंबर           318
31 अक्तूबर      226
30 अक्तूबर      219
29 अक्तूबर     270
28 अक्तूबर       32

इधर एक्यूआई बढ़ने से अलीगंज की हवा भी बहुत खराब हो गई है। अभी तक यहां की हवा सुधरी हुई थी। रविवार को यहां का एक्यूआई 316 मिला। तालकटोरा और लालबाग दोनों जगह का एक्यूआई 395 रिकॉर्ड हुआ है। गोमतीनगर की हवा भी खराब होकर 253 एक्यूआई रहा है।

सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के आंकड़ों में अंतर

बढ़ते प्रदूषण के बीच सीपीसीबी और यूपीपीसीबी की ओर से जारी एक्यूआई के आंकड़ों में भी अंतर देखने को मिल रहा है। इससे सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रामकरन का कहना है कि सीपीसीबी का औसत एक्यूआई चार लोकेशन के आधार पर बनता है।

इसमें एक लोकेशन ही यूपीपीसीबी की है जो कि गोमतीनगर में है। बाकी जगह एक्यूआई मैन्युअल नमूने लेकर उनकी जांच लैब में होती है। इसके आधार पर ही औसत निकालकर एक्यूआई का डाटा तैयार किया जाता है। इसमें अंतर लोकेशन बदलने से भी आ सकता है। कई बार गोमतीनगर का एक्यूआई कम भी रहता है। इससे भी सीपीसीबी की तुलना में अंतर हो सकता है।


ऐसे सामने आया एक्यूआई में अंतर
तारीख        सीपीसीबी      यूपीपीसीबी
18 अक्तूबर    247            238
17 अक्तूबर    249           199
16 अक्तूबर    185           145
15 अक्तूबर    150           130
14  अक्तूब     180          134
13  अक्तूबर     174        129
12 अक्तूबर       187       170
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed