पढ़ें, क्या हुआ जब प्रेमी का तिलक रुकवाने पहुंची प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदनगर में प्रेम में धोखा देने का उलाहना देने आई प्रेमिका को एयरफोर्स जवान ने लात-घूंसों से इतना पीटा कि वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई।
उसका पैर भी टूट गया। बाद में गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया। युवती ने एयरफोर्स जवान के खिलाफ अगवा करके जान से मारने की तहरीर दी है।
नौबस्ता में रहने वाली युवती को सूचना मिली थी कि गुरुवार शाम को उसके प्रेमी एयरफोर्स जवान आशुतोष दीक्षित का गोविंद नगर स्थित अमरेश्वर भवन में तिलक समारोह है।
जिस पर वह युवती आशुतोष के परिजनों को सच्चाई बताने चल पड़ी। युवती का आरोप है इसकी सूचना मिलने पर आशुतोष ने उसे बारादेवी चौराहे पर कार से अगवा कर लिया।
इसके बाद अपने भाई संग बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा जिससे उसके मुंह से खून निकलने के साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
बेरहमी से पिटाई के बाद वह पस्त हो गई लेकिन फिर भी गेस्ट हाउस पहुंची। वहां पता चला कि प्रेमी के पड़ोसी का तिलक था जिसमें आरोपी परिवार सहित मौजूद था।
ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
पीड़िता ने गोविंद नगर थाने में एयरफोर्स जवान के खिलाफ अगवा करके जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है।
युवती ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के दौरान ‘डी-ब्लाक’ गोविंद नगर निवासी आशुतोष दीक्षित से मुलाकात हुई थी।
इसी दौरान दोनो के बीच प्रेम संबध हो गए। लेकिन आशुतोष नौकरी लगने के बाद उसे छोड़कर चला गया। युवती का आरोप है कि आशुतोष ने उसे प्यार का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया।
युवती ने दिल्ली में भी आशुतोष के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गोविंद नगर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।