फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AIMIM to contest in UP Panchayat election.

पंचायत चुनाव से उत्तर प्रदेश में दस्तक देगी ओवैसी की पार्टी

Tue, 29 Sep 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Sep 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
AIMIM to contest in UP Panchayat election.

सांसद असादुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने प्रदेश में चुनावी दस्तक दे दी है। वे यूपी के दो दर्जन जिलों में जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी उतार रहे हैं। हालांकि वे चुनिंदा सीटों पर ही लड़ेंगे लेकिन उनकी मौजूदगी दो दर्जन जिलों में रहेगी। इसे विधानसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज भांपने का जरिया माना जा रहा है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम के अध्यक्ष असाद्दीन ओवैसी अपनी पार्टी का देशव्यापी विस्तार करने में जुटे हैं। महाराष्ट्र चुनाव में उन्होंने अपनी मौजूदगी का अहसास कराया था।

वे बिहार में सीमांचल जिलों में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और अगली नजर यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। सैंपल के तौर पर इसका रिहर्सल वे पंचायत चुनाव में करना चाहते हैं।
विज्ञापन


एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि लखनऊ, फैजाबाद, आजमगढ़, गोंडा, सुल्तानपुर, बस्ती, खलीलाबाद समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के दो दर्जन जिलों में जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इन जिलों में सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। जिन सीटों पर ज्यादा दावेदार हैं, वहां प्रत्याशी उतारने से बचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में एआईएमआईएम के बिना नहीं बनेगी सरकार

AIMIM to contest in UP Panchayat election.

कुछ सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं, बाकी पर प्रक्रिया चल रही है। शौकत अली का कहना है कि यदि सपा ने मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण देने का वादा पूरा नहीं किया तो उसकी सत्ता में वापसी नहीं होगी।

सपा मुखिया मुलायम सिंह को इसका अहसास हो गया है, इसीलिए वे मंत्रियों के चुनाव हारने की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में यूपी में एआईएमआईएम के बिना कोई भी पार्टी सरकार नहीं बन पाएगी।

मुजफ्फरनगर व बीकापुर में उपचुनाव लड़ेंगे
शौकत अली ने बताया कि पार्टी ने मुजफ्फरनगर और फैजाबाद जिले की बीकापुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ने का भी फैसला लिया गया है। इन उपचुनावों में असादुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी की सभाएं कराई जाएंगी।

बकौल शौकत अली, सपा सरकार प्रदेश में कहीं असदुद्दीन ओवैसी की सभाएं कराने की अनुमति नहीं दे रही है। विधानसभा उपचुनाव भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में होंगे। एआईएमआईएम रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी है।

इसलिए उपचुनाव के दौरान ओवैसी की सभाओं पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती। दोनों स्थानों पर उनकी सभाएं कराई जाएंगी। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में चितरंजन स्वरूप और बीकापुर में मित्रसेन यादव की मृत्यु के कारण उपचुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed