फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AIMIM alliance with Babu Singh Kushwaha & Bharat Mukti Morcha.

यूपी में जनभागीदारी मोर्चा तैयार : ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, असदुद्दीन बोले-95 फीसदी सीटों पर टिकट तय

Sun, 23 Jan 2022 12:19 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Jan 2022 12:19 AM IST
सार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी व भारत मुक्ति मोर्चा से गठबंधन किया है। इस मौके पर उन्होंने सत्ता में आने पर मुस्लिम समाज से तीन उप मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है।

विज्ञापन
AIMIM alliance with Babu Singh Kushwaha & Bharat Mukti Morcha.
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा यूपी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। इसके लिए जनभागीदारी मोर्चा बनाया गया है। ओवैसी ने कहा कि सत्ता की भागीदारी का फार्मूला भी तैयार हो गया है। 95 फीसदी सीटों पर टिकट भी तय हो चुके हैं।

विज्ञापन


ओवैसी ने शनिवार को लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के अध्यक्ष वामन मेश्राम के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। अगर बहुमत मिला तो बारी-बारी से सत्ता संभालेंगे। 5 साल के कार्यकाल में दो सीएम होंगे-एक ओबीसी और दूसरा दलित समाज से। इसके अलावा तीन डिप्टी सीएम भी होंगे, जिसमें मुस्लिम समुदाय का एक नेता भी होगा। ओवैसी ने कहा कि हमने 95 फीसदी सीटों पर उम्मीद्वार तय कर दिए हैं। मोर्चा सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस अवसर पर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए हम चुनाव लड़ेंगे। सत्ता मिलने पर किसानों के लिए उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाया जाएगा। पुरानी पेंशन व्यवस्था सिर्फ बंगाल में लागू है, जिसे यूपी में तत्कालीन सपा सरकार ने खत्म किया था। हम वादा करते हैं कि सत्ता मिली तो पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। जातिगत जनगणना कराएंगे। हमारे मोर्चे में शनिवार को कई दल शामिल हुए हैं। वामन मेश्राम ने कहा कि अब भाजपा से जन भागीदारी मोर्चा की सीधा मुकाबला होगा। समाजवादी गठबंधन मोर्चा तीसरे स्थान पर चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed