{"_id":"60141eb96c6ed21d63401149","slug":"aim-to-give-both-doses-to-health-workers-and-frontline-personnel-from-february-5-to-march-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फरवरी से 25 मार्च तक स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन कर्मियों को दोनों डोज देने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फरवरी से 25 मार्च तक स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन कर्मियों को दोनों डोज देने का लक्ष्य
Fri, 29 Jan 2021 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
कोविड-19 टीकाकरण
- फोटो : ANI
प्रदेश में फ्रंटलाइन कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पांच फरवरी से टीकाकरण होगा। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, होमगार्ड, सिविल डिफेंस के जवान, नगर निगम व निकाय के शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग के लोगों को भी टीका लगेगा। वहीं, प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 2.10 लाख के सापेक्ष 85 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब चार व पांच फरवरी को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। पांच से ही फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन कर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य 25 मार्च तय किया गया है। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।