फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI will manage the crowd in Prayagraj Mahakumbh.

प्रयागराज महाकुंभ 2025: एआई से किया जाएगा भीड़ प्रबंधन, 4000 हेक्टेअर में होगा मेला क्षेत्र

Mon, 25 Sep 2023 09:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Sep 2023 09:50 AM IST
सार

2025 में होने वाले प्रयागराज महाकुंभ के मेला क्षेत्र को  3200 हेक्टेयर से बढ़ाकर 4000 हेक्टेयर किया जायेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए एआई का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
AI will manage the crowd in Prayagraj Mahakumbh.
- फोटो : जय सिंह रावत

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ से बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जायेगी। इसके जरिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2025 में होने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के कुंभ नगरी आने का अनुमान है। अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर की अध्यक्षता में गठित ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी ने कई बिंदुओं पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: यूपी में सपा की दया पर निर्भर नहीं रहेगी कांग्रेस, बसपा का साथ भी न मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण और लव जेहाद रोकने के लिए समाज को जागरूक करेगा संघ, मोहन भागवत ने कहा...


मेला अधिकारी महाकुंभ विजय किरन आनंद ने बताया कि इस बार पिछले महाकुंभ से डेढ़ गुना ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए कुंभ का पार्किंग एरिया 1200 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1800 हेक्टेयर किया जा रहा है। मेला क्षेत्र को भी 3200 हेक्टेयर से बढ़ाकर 4000 हेक्टेयर किया जायेगा।

कुंभ क्षेत्र में अस्थायी सर्विलांस सिस्टम के अंतर्गत 676 सीसीटीवी, 12 एएनपीआर कैमरे और आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भीड़ प्रबंधन प्रणाली का प्रयोग किया जायेगा। 120 अस्थाई पार्किंग स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 720 सीसीटीवी तथा एआई आधारित वाहन गिनने की प्रणाली की व्यवस्था भी होगी।

इसके अलावा शहर के विभिन्न रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी 126 सीसीटीवी लगेंगे। बताया कि कुंभ क्षेत्र में 40 वीएमडी स्क्रीन लगेंगी, जिनके माध्यम से इमेज एवं वीडियो मैसेज भी प्रसारित किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed