फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI: frauded of Rs 1.58 lakh by talking in judge's voice

एआई : जज की आवाज में बात कर 1.58 लाख का लगाया चूना

Wed, 20 Dec 2023 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
AI: frauded of Rs 1.58 lakh by talking in judge's voice
लखनऊ। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिये एक बार फिर साइबर अपराधियों ने ठगी को अंजाम दिया है। इस बार एक जज की आवाज में उनके रिश्तेदार से बात कर 1.58 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने मंगलवार को हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हुसैनगंज निवासी फूलचंद दिवाकर के मुताबिक उनके बहनोई दिल्ली में जज हैं। छह दिसंबर को किसी जालसाज ने अंजान नंबर से बहनोई की आवाज में फोन किया। उसने फूलचंद से कहा कि लखनऊ में एक दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। उसे पैसों की जरूरत है। उसकी मदद कर दें। उसने यूपीआई आईडी भी दी। फूलचंद ने अपने पास से व एक परिचित से रकम लेकर कुल 1.58 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने बहनोई को कॉल की। तब पता चला कि उन्होंने तो किसी की मदद करने के लिए कहा ही नहीं था। हुसैनगंज इंस्पेक्टर जितेश कुमार सिंह ने बताया कि खाता नंबर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। बैंक खाता लखनऊ का ही है। ट्रेस किया जा रहा है। साइबर सेल को भी केस में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed