फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI Course will be taught in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में पढ़ाया जाएगा एआई का पाठ

Thu, 07 Nov 2024 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
AI Course will be taught in KGMU
लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की उपयोगिता चिकित्सा क्षेत्र में भी बढ़ रही है। इसे देखते हुए अब केजीएमयू में मेडिकल छात्रों को इसकी पढ़ाई कराई जाएगी। केजीएमयू में बुधवार को कार्य परिषद में इस पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


केजीएमयू की एकेडमिक काउंसिल ने न्यूरोलॉजी में प्रस्तावित डीएम पाठ्यक्रम में एआई की पढ़ाई कराने का प्रस्ताव पास किया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग में पीजी स्टूडेंट्स के सिलेबस में भी इसे शामिल किया गया है। पैथालॉजी विभाग में भी एआई को सिलेबस में शामिल कर लिया गया है। इन सभी प्रस्तावों को एकेडमिक काउंसिल से पास करने के बाद कार्य परिषद की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन




इन नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी



डीएम न्यूरोलॉजी, डीएम पीडियाट्रिक एनेस्थीसिया, डीएम आंको पैथालॉजी, डीएम हेपेटोलॉजी, एमसीएच थोरेसिक सर्जरी, एमसीएच वैस्कुलर सर्जरी।



.................................................



इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर



जनरल और प्राइवेट वार्ड में जांच शुल्क समान



केजीएमयू के प्राइवेट वार्ड में भर्ती मरीजों को अब जांच के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। अभी तक इन्हें जनरल वार्ड के मुकाबले अधिक शुल्क देना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ



शिक्षकों के प्रमोशन का मुद्दा रखा गया। कार्य परिषद ने इसके प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद मंजूरी दे दी। इससे 40 शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया।




कॉन्फ्रेंस के लिए नर्स को साल में 14 दिन का अवकाश



केजीएमयू कॉन्फ्रेंस के लिए अपने नर्सिंग स्टाफ को भी पीजीआई की तर्ज पर अवकाश देगा। साल में दो बार अधिकतम 14 दिन की ड्यूटी लीव मिल सकेगी।



ऑनलाइन भुगतान को दी गई मंजूरी



कार्य परिषद ने काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान को मंजूरी दे दी है। अभी तक केजीएमयू में ज्यादातर काउंटरों पर सिर्फ नकद ही शुल्क जमा होता है।



न्यूरोलॉजी की ओपीडी में 250 मरीज की सीमा नहीं



कार्य परिषद ने न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों की संख्या 250 तक सीमित करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। विभाग ने मरीजों की संख्या ज्यादा होने से सभी को पर्याप्त समय देने की बात कहते हुए सीमा तय करने की वकालत की थी। हालांकि, कार्य परिषद ने अंतिम मरीज तक ओपीडी चलाने की बात कहते हुए प्रस्ताव खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed