फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI can accurately predict natural disasters JNU professor shared important information

UP News: एआई से की जा सकती है प्राकृतिक आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी, जेएनयू प्रोफेसर ने साझा की अहम जानकारी

Sun, 07 Sep 2025 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 11:00 AM IST
सार

विशेषज्ञ व्याख्यान में जेएनयू प्रोफेसर ने कहा कि आज प्राकृतिक आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी एआई से की जा सकती है। उन्होंने मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्स के एकीकरण पर जोर दिया। 

 

विज्ञापन
AI can accurately predict natural disasters JNU professor shared important information
आईईटी में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जेएनयू के प्रो. टीवी विजय कुमार ने कहा कि बाढ़, भूकंप, चक्रवात और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी, निगरानी और प्रबंधन के लिए कम्प्यूटेशनल मॉडल प्रभावी ढंग से लागू किए जा सकते हैं। मशीन लर्निंग से सटीक पूर्वानुमान और जोखिम मूल्यांकन किया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए उपग्रहों, सेंसरों और ऐतिहासिक अभिलेखों से प्राप्त डेटा के प्रयोग पर बल दिया।

विज्ञापन


प्रो. टीवी विजय कुमार आईईटी में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विज्ञान विषय पर युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, वित्त, साइबर सुरक्षा और स्मार्ट सिस्टम जैसी वास्तविक दुनिया के प्रयोगों में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्स के एकीकरण पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने दिखाया कि एल्गोरिदम से चेतावनी प्रणालियों, आपदा प्रतिक्रिया योजना और जान-माल के नुकसान को कम करने में कैसे मदद करते हैं। इस अवसर पर आईईटी निदेशक प्रो. विनीत कंसल, प्रो. गिरीश चंद्र, बीटेक व एमटेक के छात्र, शोध छात्र व शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed