फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said 7281 quintals of free seeds will be distributed to increase oilseeds production

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले, तिलहन उत्पादन में वृद्धि के लिए 7281 क्विंटल निशुल्क बीज का होगा वितरण

Tue, 12 Oct 2021 06:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Oct 2021 06:56 PM IST
सार

- केंद्र के तिलहन स्पेशल कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में 473 करोड़ खर्च होगा
- 5.82 लाख क्विंटल राई-सरसों का होगा अधिक उत्पादन, 15 हजार प्रति हेक्टेयर आय बढ़ेगी

विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said 7281 quintals of free seeds will be distributed to increase oilseeds production
पत्रकार वार्ता करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष किसानों में तिलहन स्पेशल कार्यक्रम के अंतर्गत 7281 क्विंटल बीज का निशुल्क वितरण कराएगी। इसे 2.2 किलोग्राम की मिनी किट के रूप में वितरित किया जाएगा। इस कार्य पर 473.29 करोड़ रुपये खर्च आएगा। यह जानकारी प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दी। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 13वीं पंचवर्षीय योजनांतर्गत किसानों की आय को दोगुना करने लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन


केंद्र ने देश में तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत तिलहन स्पेशल कार्यक्रम में 7281 क्विंटल तिलहन बीज वितरण को मंजूरी दी है। इस कार्यक्रम से 5.82 लाख क्विंटल राई-सरसों का अधिक उत्पादन हो सकेगा। इससे किसानों को 15 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ होगा। शाही ने बताया कि विशेष योजना के अंतर्गत 3.50 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा सकेगा और 1.40 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर तिलहन की खेती को बढ़ाई जा सकेगी। सरसों-राई का उत्पादन बढ़ाने का यह कार्यक्रम प्रदेश के 70 जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत संचालित होगा।
विज्ञापन


इसी तरह पूर्व से संचालित तिलहन मिनी किट प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश में 2500 क्विंटल बीज का वितरण होगा। इसे 2.2 किग्रा की 1.25 लाख मिनी किट के रूप में निशुल्क वितरित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में सामान्य, लघु व सीमांत किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। बीज वितरण कार्यक्रम प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर संचालित होगा। इसके लाभ के इच्छुक किसानों को किसान पारदर्शी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 प्रतिशत महिलाओं, 33 प्रतिशत लघु-सीमांत किसानों को अवसर
मंत्री ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 30 प्रतिशत महिला किसानों व 33 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों को बीज वितरित किए जाने का प्रयास किया जाएगा। अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभान्वित किए जाने का प्रयास है।


बीज ग्राम योजना में 1.20 लाख क्विंटल गेहूं बीज बंटेगा
मंत्री ने बताया कि बीज ग्राम योजना के अंतर्गत 1.20 लाख क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की कृषि लागत में कमी लाने और आय में वृद्धि के उद्देश्य से सरकार ने किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति के लिए अगस्त, सितंबर व अक्टूबर महीने के लिए 375 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed